क्रिकेट

Today Match 20 June 2026: आज किसका मैच है, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे रोमांचक मुकाबला

Today Match 20 June 2026: जून के महीने में कई बाइलेटरल सीरीज खेली जा रही हैं तो वहीं, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। यानी हर दिन क्रिकेट के धमाके का डोज फैंस को मिल रहा है। आज 20 जून को भी कई दमदार मैच फैंस को देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं आज किसका-किसका मैच है।

Image

आज किसका मैच।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Today Match 20 June 2026: क्रिकेट फैंस के लिए पिछले कुछ महीने से बहुत चुनौतीपूर्ण रहा है। आईपीएल खत्म होने के बाद कई बाइलेटरल सीरीज का डोज मिल गया है। इसके चलते फैंस सोच में पड़ गए हैं कि कौन सा मैच देखें और कौन सा छोड़ दें। बाइलेटरल सीरीज के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप के भी मैच खेले जा रहे हैं। क्रिकेट फैंस के लिए सभी मैचों को देख पाना चुनौती बन गया है। ऐसे में आइए जानें कि आज कौन-कौन से महत्वपूर्ण मैच खेले जाएंगे।

आज किसका-किसका मैचः आज 20, जून 2026 को भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई में दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत पहले ही शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है। अब उसकी नजर तीसरे और आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप करने पर होगी। कप्तान शुभमन गिल समेत भारत के कई युवा खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं, जबकि गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव जैसे नए चेहरों ने मिले मौकों का भरपूर फायदा उठाते हुए अपनी छाप छोड़ी है।

गुरबाज ने छोड़ी है छाप

दूसरी ओर अफगानिस्तान के लिए यह सीरीज अब तक निराशाजनक रही है। रहमानुल्लाह गुरबाज को छोड़ दें तो उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभाग उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। ऐसे में मेहमान टीम आखिरी वनडे में बेहतर प्रदर्शन के साथ भारत का क्लीन स्वीप रोकने की कोशिश करेगी।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में तीन मुकाबले

महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज किसका-किसका मैचः वहीं, महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी कई अहम मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय समयानुसार, दोपहर 3 बजे ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का सामना नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम के साथ होगा। वहीं, एक अन्य मुकाबले में शाम 7 बजे बांग्लादेश महिला टीम का सामना पाकिस्तान महिला टीम से होगा। तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड का सामना स्कॉटलैंड से होगा। ये सभी मैच महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि लीग चरण से आगे बढ़ने के लिए प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बनानी होगी। इसके लिए सभी टीमों के बीच घमासान होगा। हारने वाली टीम के पास मौके कम रह जाएंगे।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article