क्रिकेट

Aaj ka IPL Match kahan hoga, GT vs KKR: गुजरात वर्सेज कोलकाता आज का आईपीएल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जायेगा.

GT vs KKR, Aaj ka IPL Match kahan hoga,आज का आईपीएल मैच कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा. बारिश का कारण मैच रुका हुआ है. आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेदर की बात करें तो। शाम को ही तेज गर्म हवा चल रही थी। परन्तु कुछ समय थोड़ी सी बारिश हुई और अब मैच रुका हुआ है

Image

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो- BCCI/IPL)

GT vs KKR, Aaj ka IPL Match kahan hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती जा रही है और हर मुकाबला नया समीकरण लेकर आ रहा है। इसी कड़ी में सोमवार (12 मई 2024) को मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में किया जाने वाला है। मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टक्कर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से होने वाली है। मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास है। वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं।

गुजरात टाइटंस का सफर इस साल बेहद खराब रहा है। टीम ने 12 में से केवल 5 मैच जीते हैं। वे आईपीएल 2024 के प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर हैं। ये मैच उनके लिए करो या मरो का होगा। वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर शानदार रहा है। उन्होंने 12 में से 9 मैच जीत लिए हैं। वे टेबल पर टॉप पर मौजूद हैं। ऐसे में अपनी बढ़त को बरकरार रखना चाहेंगे।

कहां होगा गुजरात-कोलकाता के बीच आज का आईपीएल मैच (GT vs KKR Venue)

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाने वाला है। लेकिन आज का मैच बारिश के कारण रुक गया है। और अभी भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सभी मैच के शुरू होने का इंतज़ार कर रहे है

दोनों टीमों के स्क्वॉड

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण , वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन, मुजीब उर रहमान, गस एटकिंसन, अल्लाह गज़नफ़र और फिल साल्ट।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर और बीआर शरथ।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article