क्रिकेट

Aaj ka IPL Match kahan hoga, CSK vs RR, RCB vs DC: चेन्नई वर्सेज राजस्थान बैंगलोर वर्सेज दिल्ली आज का आईपीएल मैच कहां होगा

CSK vs RR, RCB vs DC Aaj ka IPL Match kahan hoga, चेन्नई वर्सेज राजस्थान बैंगलोर वर्सेज दिल्ली कहां खेला जाएगा: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज फैंस को डबल रोमांच देखने को मिलेगी। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होगी। वहीं दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने वाले हैं।

Image

आज का आईपीएल मैच कहां होगा (फोटो- BCCI/IPL)

CSK vs RR, RCB vs DC, Aaj ka IPL Match kahan hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती जा रही है और हर मुकाबला नया समीकरण लेकर आ रहा है। इसी कड़ी में रविवार (12 मई 2024) को दो रोमांचक मैच खेले जाने वाले हैं। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होगी। वहीं दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने वाले हैं। सीएसके की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ के पास है वहीं राजस्थान रॉयल्स की कमाम संजू सैमसन के पास है। दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस कर रहे हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल संभालने वाले हैं।

कहां होगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच (CSK vs RR Venue)

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच प्लेऑफ की रेस के हिसाब से बेहद जरूरी है। एक तरफ राजस्थान रॉयल्स आधिकारिक रुप से क्वालिफाई करना चाहेगी दूसरी ओर सीएसके के लिए ये करे या मरो का मुकाबला है। मैच का योजन चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में किया जाएगा।

कहां होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज का आईपीएल मैच (RCB vs DC Venue)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का है। एक तरफ अगर आरसीबी मैच हार गई तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी मैच हारने बाद बाहर होने की कगार पर पहुंच जाएगी। इस मैच का आयोजन बेंगलुरु स्थित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article