RCB vs CSK, Aaj ka IPL Match kahan hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती जा रही है और हर मुकाबला नया समीकरण लेकर आ रहा है। इसी कड़ी में शनिवार (18 मई 2024) को मैच का आयोजन बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium) में किया जाने वाला है। ये नॉकआउट मैच है और इसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) से होने वाली है। मैच में आरसीबी की कमान फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) के हाथों में है। वहीं सीएसके की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक 32 आईपीएल मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें 21 मैच चेन्नई ने जीते हैं, जबकि 10 मैचों में बैंगलोर की टीम विजयी रही है। एक मैच बेनतीजा रहा था है। भले ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा हो लेकिन फिर भी टीम सीएसके को हराने का दमखम रखती है। आरसीबी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और 5 मैच जीतकर आ रही है। आरसीबी के 12 अंक हैं। वहीं सीएसके के फिलहाल अंक तालिका में 14 अंक है।
कहां होगा बैंगलोर-चेन्नई के बीच मैच (CSK vs RCB Venue)
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच का आयोजन बैंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (RCB vs CSK Squad)
चेन्नई सुपर किंग्स: रूतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी, महीष तीक्षणा, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, शाइक रशीद, मोईन अली, निशांत सिंधू, मिचेल सेंटनेर, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, मुकेश चौधरी, सिमरनजीत सिंह, आर एस हंगरगेकर, अरावेली अवनीश।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरन ग्रीन, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्युसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।
