रियो डी जेनेरियो। स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz) का शानदार प्रदर्शन जारी है। 19 साल के अल्कारेज (Carlos Alcaraz) ने रियो ओपन टेनिस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह पक्की कर ली है। पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में टॉप सीड अल्कारेज (Carlos Alcaraz) का सामना चिली के 27 साल के निकोलस जरी से हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच तीन सेट तक मुकाबला चला।
निकोलस ने की अच्छी शुरुआत
पहले सेट में निकोलस जरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz) को रोमांचक मुकाबले में 7-6 से मात दी। वहीं, दूसरे राउंड में कार्लोस अल्कारेज ने वापसी की और निकोलस जरी को 7-6 से हराया और बढ़त को बराबर कर दिया। निर्णायक सेट में कार्लोस अल्कारेल ने अच्छी शुरुआत की और निकोलस जरी को 6-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर दिया। अब खिताबी मुकाबले में 27 फरवरी 2023 को कार्लोस अल्कारेज का सामना ब्रिटेन के कैमरून ग्रीन (Cameron Norrie) से होगा। दोनों खिलाड़ी आठ दिन के अंदर दूसरी बार खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे। इसमें अल्कारेज का पलड़ा काफी मजबूत दिख रहा है। दोनों खिलाड़ी अभी तक पांच बार आपस में भिड़े है। इसमें अल्कारेज को चार बार जीत मिली है।
नॉरी ने स्पेन के खिलाड़ी को हराया
दूसरी सीड कैमरून नॉरी (Cameron Norrie) भी फाइनल में पहुंच गए हैं। दूसरे सेमीफाइनल में कैमरून नॉरी (Cameron Norrie) ने स्पेन के बर्नाबे जपाटा मिरालेस को तीन सेट में 6-2, 3-6 और 7-6 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। दोनों खिलाड़ी पहली बार आमने-सामने हुए थे।दूसरी बार भिड़ेगे फाइनल में
कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz) और कैमरून नॉरी (Cameron Norrie) आठ दिन में दूसरी बार फाइनल में भिड़ेंगे। यह दूसरा मौका होगा जब दोनों खिलाड़ी फाइनल में आमने-सामने होंगे। इससे पहले 20 अप्रैल को दोनों खिलाड़ी अर्जेंटीना ओपन के फाइनल में भिड़े थे। इस मुकाबले में स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने ब्रिटेन के कैमरून नॉरी (Cameron Norrie) को लगातार सेट में 6-3, 7-5 से मात देकर टाइटल अपने नाम किया था।
