स्पोर्ट्स

US Open 2025: अल्काराज और जोकोविच की सेमीफाइनल में होगी टक्कर

US Open 2025: स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने जिरि लेहेका को 6-4, 6-2, 6-4 से हराकर अमेरिकी ओपन पुरूष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच से होगा। दो साल पहले यहां अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के बाद से अल्काराज हार्डकोर्ट पर पहली बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

Image

कार्लोस अल्काराज-नोवाक जोकोविच का होगा सेमीफाइनल

Photo : AP

स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने जिरि लेहेका को 6-4, 6-2, 6-4 से हराकर अमेरिकी ओपन पुरूष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच से होगा। दो साल पहले यहां अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के बाद से अल्काराज हार्डकोर्ट पर पहली बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

जोकोविच ने उन्हें आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में हराया था । अगर अल्काराज अमेरिकी ओपन खिताब जीतते हैं तो एटीपी रैंकिंग में यानिक सिनेर को पछाड़कर शीर्ष पर काबिज हो जायेंगे। जोकोविच ने टूर्नामेंट में आखिरी अमेरिकी खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को क्वार्टर फाइनल में हराया और जीतने के बाद फ्रिट्ज की हौसलाअफजाई कर रहे प्रशंसकों की ओर चुंबनों की बौछार कर दी।

जोकोविच ने 6-3, 7-5, 3-6, 6-4 से जीत दर्ज की । पिछले साल के उपविजेता फ्रिट्ज के खिलाफ जोकोविच का जीत का रिकॉर्ड 11-0 का है।जोकोविच रिकॉर्ड 53वीं बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं जिसमें से फ्लशिंग मीडोज पर 14वीं बार उन्होंने अंतिम चार में जगह बनाई। जोकोविच ने कहा, ‘‘आखिर में तो जीत मायने रखती है । मुझे गर्व है कि मैने जुझारूपन दिखाया । मैं काफी जुनून के साथ खेलता हूं और मुझे खेल का मजा आ रहा है।’’

महिला वर्ग में जेसिका पेगुला ने बारबोरा क्रेसिकोवा को 6-3, 6-3 से हराकर अपने कैरियर के दूसरे ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाई । वह पिछले साल यहां फाइनल में एरिना सबालेंका से हार गई थी । इस बार सबालेंका से उनका सामना सेमीफाइनल में होगा क्योंकि मार्केटा वोंड्रूसोवा ने चोट के कारण सबालेंका को वॉकओवर दे दिया।

आस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में, फ्रेंच ओपन के तीसरे और विम्बलडन के पहले दौर से बाहर होने वाली पेगुला बिना कोई सेट गंवाये अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सेरेना विलियम्स (2011 से 2014) के बाद पहली महिला खिलाड़ी हैं ।

अन्य मुकाबलों में दो साल बाद ग्रैंडस्लैम में लौटी अमेरिकी धुरंधर वीनस विलियम्स और लैला फर्नांडिज की जोड़ी महिला युगल क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा से 1-6, 2-6 से हारकर बाहर हो गई।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article