कनाडा ने फ्रांस की मजबूत टीम को बुधवार को यहां फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप डी मैच में 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।
अनाबेल चुकवू ने 67वें मिनट में कनाडा को बढ़त दिलाई लेकिन लूसी काल्बा ने छह मिनट बाद फ्रांस को बराबरी दिला दी।
नवी मुंबई में ग्रुप सी मैच में चीन ने मैक्सिको को 2-1 से हराया। क्युआओ रिक्वी ने 49वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर चीन को बढ़त दिलाई। यू शिंगयू ने 90वें मिनट में चीन को 2-0 से आगे कर दिया।
मैक्सिको ने इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में कैथरीन गुइजारो के गोल से हार के अंतर को कम किया। ये मुकाबले ओडिशा के भुवनेश्वर में खेले जा रहे हैं।
