स्पोर्ट्स

BWF India Open 2024: चिराग-सात्विक की जोड़ी खिताब से चूकी, वर्ल्ड चैंपियन कोरियाई जोड़ी ने दी मात

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 21, 2024, 05:43 PM IST

चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकी रेड्डी की भारतीय जोड़ी ने इंडियन ओपन बैडमिंटन का पुरुष युगल खिताब जीतने से चूक गई। कांग मिंग हूक और सियो सुंग जे की मौजूदा विश्व चैंपियन कोरियाई जोड़ी के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Image

चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकी रेड्डी

Photo : AP

नई दिल्ली: चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकी रेड्डी की भारतीय जोड़ी ने इंडियन ओपन बैडमिंटन का पुरुष युगल खिताब जीतने से चूक गई। कांग मिंग हूक और सियो सुंग जे की मौजूदा विश्व चैंपियन कोरियाई जोड़ी से चिराग और सात्विक की जोड़ी पार नहीं पा सकी। कोरियाई जोड़ी ने खिताब 21-15, 11-21, 18-21 के अंतर से अपने नाम किया।

भारतीय जोड़ी ने की विजयी शुरुआत

भारतीय जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में मौजूदा विश्व चैंपियन कोरियाई जोड़ी ने वापसी की और 11-5 से ब्रेक तक बढ़त बना ली थी। कोरियाई जोड़ी ने बढ़त को 15-5 के स्कोर के साथ 10 अंक की कर ली थी। इसके बाद चिराग-सात्विक ने वापसी की पुरजोर कोशिश लेकिन वो नाकाम रही और कोरियाई जोड़ी ने दूसरा गेम 21-11 से अपने नाम कर लिया। पहले दोनों गेम 17-17 मिनट तक चले।

दूसरा गेम चिराग-सात्विक ने आसानी से गंवाया

इसके बाद खिताबी मुकाबला निर्णायक गेम में पहुंचा। तीसरे गेम में कोरियाई जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की और 2-0 की बढ़त हासिल की। लेकिन भारतीय जोड़ी ने जल्दी ही 2-2 से बराबरी कर ली। लेकिन कोरियाई जोड़ी ने जल्दी ही 6-3 की बढ़त बना ली। ब्रेक तक कांग मिंग हूक और सियो सुंग जे की जोड़ी ने 11-6 के स्कोर के साथ आगे चल रही थी।

अंतिम गेम के सेकेंड हाफ में हुई कड़ी टक्कर

निर्णायक गेम के सेकेंड हाफ में भारतीय जोड़ी ने शानदार खेल दिखाया और स्कोर को 12-10 तक ले आए। दर्शकों के समर्थन के साथ भारतीय जोड़ी वापसी करती दिखी। लेकिन कोरियाई जोड़ी ने भी जोर लगाकर स्कोर को 14-10 कर दिया। भारतीय जोड़ी वापसी का जोर लगाती रही और स्कोर 15-13 और फिर 16-14 तक पहुंच गया। एक-एक अंक के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हो रही थी। अंत में स्कोर 19-18 तक पहुंचा लेकिन कोरियाई जोड़ी ने अंत में 21-18 से गेम और खिताब दोनों अपने नाम कर लिया।तीसरे गेम में दोनों के बीच कड़ी टक्कर हई मुकाबला 31 मिनट तक चला।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article