स्पोर्ट्स

भारत से छिनी कुश्ती एशियाई चैपियनशिप 2023 की मेजबानी, ये देश बना नया होस्ट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 24, 2023, 10:59 PM IST

यूनाइडेट वर्ल्ड रेसलिंग ने इसी साल मार्च अप्रैल में होने वाली एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की मेजबानी भारत से छीन ली है। यह फैसला भारतीय कुश्ती फेडरेशन में उपजे विवाद की वजह से हुआ है।

Image

डब्लूएफआई-यूडब्लूडब्लू

नई दिल्ली: यूनाईडेट वर्ल्ड रेसलिंग ने भारत में उपजे कुश्ती विवाद को देखते हुए अप्रैल में नई दिल्ली में होने वाली एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की मेजबानी छीन ली है। अब इसका आयोजन कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में होगा। इस बाता यूडब्लूआई ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर ऐलान किया। यह कुश्ती विवाद के उपजने के बाद इंडियन रेसलिंग फेडरेशन का लगा बड़ा झटका है।

अब अस्ताना में होगा आयोजन

मूल रूप से इस टूर्नामेंट का आयोजन 28 मार्च से 2 अप्रैल के बीच भारत की राजधानी नई दिल्ली में होना था। लेकिन आयोजन स्थल में बदलाव के साथ-साथ टूर्नामेंट की तारीखों में भी बदलाव कर दिया गया है। कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में 7 से 15 अप्रैल के बीच होगा।

ये है मेजबानी छीने जाने की वजह

यूडब्लूआई को भारतीय कुश्ती में उठे हालिया विवाद की वजह से एशियाई चैंपियनशिप के आयोजन स्थल में बदलाव के लिए बाध्य होना पड़ा। भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा की जा रही जांच भी अभी तक लंबित पड़ी है। दो साल पहले अस्ताना में कुश्ती वर्ल्ड चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ था। साल 2021 में भी अस्ताना ने सफलतापूर्वक एशियाई चैंपियनशिप की भी मेजबानी की थी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article