स्पोर्ट्स

टेनिस रैकेट पर सबालेंका ने उतारा गुस्सा, तोड़कर फेंका- VIDEO

Sabalenka Break Tennis Racket Video: सबालेंका को महिला एकल के फाइनल में एलेना रायबाकिना से 6-4, 5-7, 6-2 से हार का सामना करना पड़ा। इससे उनका लगातार तीन बार अमेरिकी ओपन जीतने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बनने का सपना चकनाचूर हो गया। सबालेंका ने दो घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में खुद की गलतियों से जूझते हुए काफी निराशा व्यक्त की।

Image

सबालेंका ने तोड़ा टेनिस रैकेट। फोटो- AP

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sabalenka Break Tennis Racket Video: आर्यना सबालेंका ने अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खिताबी हैट्रिक पूरा करने का महत्वपूर्ण मौका गंवाने के बाद टेनिस रैकेट पर अपना गुस्सा उतारा। उन्होंने उसे कोर्ट पर ही पहले तोड़ा और फिर मैच खत्म होने के बाद फेंक दिया। सबालेंका की हताशा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सबालेंका को महिला एकल के फाइनल में एलेना रायबाकिना से 6-4, 5-7, 6-2 से हार का सामना करना पड़ा। इससे उनका लगातार तीन बार अमेरिकी ओपन जीतने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बनने का सपना चकनाचूर हो गया। सबालेंका ने दो घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में खुद की गलतियों से जूझते हुए काफी निराशा व्यक्त की।

रैकेट तोड़ने का वीडियो वायरल

मैच के दौरान अपनी हार होते देख वह काफी निराश हो गईं थी। पिछले दो बार की चैंपियन सबालेंका ने गुस्से में गेंद को दर्शकों की तरफ मारा, जिसके लिए उन्हें चेयर अंपायर से चेतावनी भी दी गई। उन्होंने खुद पर चिल्लाते हुए अपना पहला रैकेट जमीन पर पटका और फिर मैच खत्म होने के बाद रैकेट को पूरी तरह से तोड़ दिया। वह ऐसा कई बार कर चुकी हैं। साल 2023 में यूएस ओपन के फाइनल में हारने के बाद भी उन्होंने रैकेट तोड़ा था और कूड़े दान में फेंका था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी सबालेंका ने अपना टेनिस रैकेट तोड़ा था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सबालेंका ने कहा, मैं अपना सारा गुस्सा कोर्ट पर ही निकालना चाहती थी। ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हारने पर और लगातार तीसरी बार खिताब जीतने से नाकाम रहने पर अपनी भावनाओं पर काबू रखना बहुत मुश्किल होता है।

सबालेंका ने खुद को कोसा

सबालेंका ने कहा कि अगर उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त न की होती तो शायद उनका व्यवहार अच्छा न होता। पुरस्कार वितरण समारोह के कुछ ही मिनट बाद बेलारूस की 28 वर्षीय खिलाड़ी सबालेंका ने रायबाकिना की प्रशंसा की, लेकिन साथ ही उम्मीदों पर खरा न उतर पाने के लिए खुद को भी कोसा।

35 बार किया अनफोर्स्ड एरर

उन्होंने कहा, काश मैं थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर पाती, लेकिन मुझे लगता है कि अगले साल ऐसा हो जाएगा। मैं अपने खेल के स्तर से बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। अमेरिकी ओपन में लगातार चौथी बार फाइनल में खेलते हुए सबालेंका ने 35 ’अनफोर्स्ड एरर’ (खुद गलतियां करना) किए। उनकी इन गलतियों ने मैच के परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article