स्पोर्ट्स

आर्यना सबालेंका बनीं ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन, जीता महिला एकल खिताब

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 28, 2023, 06:58 PM IST

बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का महिला एकल खिताब विम्बलडन चैम्पियन एलेना रायबकिना को मात देकर अपने नाम कर लिया है। यह उनके करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।

Image

आर्यना सबालेंका(साभार AP)

मेलबर्न: आर्यना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के महिला एकल फाइनल में शनिवार को विम्बलडन चैम्पियन एलेना रायबकिना को शिकस्त देकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। बेलारूस की 24 साल की इस खिलाड़ी ने मेलबर्न पार्क में पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए रायबकिना को 4-6, 6-3, 6-4 से शिकस्त दी। उनके सात डबल फॉल्ट किये लेकिन 51 विनर्स में से 17 ऐस लगाये।

सबालेंका के लिए अब तक यह साल शानदार रहा है। उन्होंने अपने सभी 11 मुकाबले में जीत दर्ज की है। इस दौरान उन्होंने दो खिताब भी अपने नाम किये। मैच में सबालेंका के 13 ब्रेक प्वाइंट के मुकाबले रायबकिना ने सात अंक बटोरे। सबालेंका ने सत्र का पहला सेट भी रायबकिना के खिलाफ ही फाइनल मुकाबले में गंवाया। कजाखिस्तान की रायबकिना इस टूर्नामेंट के चौथे दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक की चुनौती को खत्म की थी लेकिन फाइनल में शानदार शुरुआत को वह जारी नहीं रख सकी।

सबालेंका इससे पहले तीन बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची थी लेकिन अपनी पहली चैम्पियनशिप के साथ ही वह रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच जायेंगी। पहले सेट में पिछड़ने के बाद सबालेंका ने दूसरे सेट से मैच का रूख मोड़ना शुरु किया और लगभग ढाई घंटे तक चले मुकाबले को अपने किया।

End of Article