Commonwealth Games 2022: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पहला गोल्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 10:47 PM IST

टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारत की मीराबाई चानू ने शनिवार को महिलाओं की 49किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वो भारत के लिए 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में पहला गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी बनीं।

Commonwealth Games 2022: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पहला गोल्ड
Photo Credit: Twitter

बर्मिंघम: भारत की स्टार वेटलिफ्टर और टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने स्नेच राउंड में 88 और क्लीन एंड जर्क में 113 किग्रा सहित कुल 201 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। यह भारत का 22वें राष्ट्रमंडल खेलो में पहला स्वर्ण पदक है। क्लीन एंड जर्क राउंड में 105 किग्रा के साथ मीराबाई ने शुरुआत करके गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया था। इसके बाद अन्य खिलाड़ियों के बीच रजत और कांस्य के लिए जंग होती रही।

अंत में क्लीन एंड जर्क के दूसरे प्रयास में उन्होंने 109 किग्रा भार उठाया। तीसरे प्रयास में वो 113 किलो भार उठाने गईं और उसमें भी सफल रहीं और राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। चौथे प्रयास में वो 114 किग्रा के लिए गईं लेकिन नाकाम रहीं। 

मॉरिशस की मैरी रानईवोसोआ 172 किग्रा ( 76 और 96) उठाकर दूसरे पायदान पर रहीं और लगातार दूसरी बार रजत पदक पर कब्जा किया। कनाडा की हन्नाह कमिन्सकी कुल 171 किग्रा( 74 और 97) भार उठाकर तीसरे पायदान पर रहीं और कांस्य पदक पर कब्जा किया।  

स्नेच राउंड में उठाया 88 किग्रा भार
मीराबाई चानू ने स्नेच राउंड में 88 किग्रा भार उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा और साथ ही अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली। इसके बाद उन्होंने क्लीन एंड जर्क राउंड में 105 किग्रा भार पहले ही प्रयास में उठाकर अपना स्वर्ण पदक पक्का कर लिया था। पहले राउंड में ही चानू को 12 किग्रा की बढ़त हासिल कर ली थी। 

क्लीन एंड जर्क राउंड की 105 किग्रा के साथ की शुरुआत
मीराबाई चानू ने स्नेच राउंड की शुरुआत 84 किग्रा वजन उठाकर की। इसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 88 किग्रा भार उठाकर राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड तोड़ दिया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 90 किग्रा वजन उठाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहीं। इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में मीराबाई ने धमाकेदार अंदाज में 105 किग्रा वजन उठाकर की थी। क्लीन एंड जर्क के दूसरे प्रयास में उन्होंने 109 किग्रा भार उठाया। तीसरे प्रयास में वो 113 किलो भार उठाने गईं और उसमें भी सफल रहीं और राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। चौथे प्रयास में वो 114 किग्रा के लिए गईं लेकिन इस बार वो नाकाम रहीं। 



राष्ट्रमंडल खेलों में जीता दूसरा गोल्ड और तीसरा पदक
27 वर्षीय मीराबाई चानू का यह राष्ट्रमंडल खेलों में तीसरा पदक है। उन्होंने साल 2014 में ग्लासगो में 48 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने गोल्डकोस्ट में 48 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई ने 49 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीता था और अब इसी भारवर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया है। 

End of Article