India vs Sri Lanka, 2nd Semi-Final Live Score: भारत का स्कोर 100 रनों के हुआ पार, ईशान किशन कर रहे धमाकेदार बल्लेबाजी, IND Live Score- 100/4
IND vs SL 2nd Semi-Final Live Cricket Score (इंडिया बनाम श्रीलंका आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर) Online Streaming, Commentary: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया बारिश से क्वार्टरफाइनल रद्द होने के बाद रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंची है। आज का विजेता फाइनल में पहुंचेगा, जहां उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा। इस मैच का लाइव स्कोर, बॉल-बाय-बॉल कमेंट्री और अपडेट्स यहीं पढ़ें।
India vs Sri Lanka, 2nd Semi-Final Live Score: भारत का स्कोर 100 रनों के हुआ पार, ईशान किशन कर रहे धमाकेदार बल्लेबाजी, IND Live Score- 100/4
वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका
भारतीय टीम ने आज प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया है। भारत पहले बल्लेबाजी करने जा रही है, इसका मतबल यह हुआ कि भारतीय क्रिकेट फैंस को वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का तूफान देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह की भी प्लेइंग-11 में वापसी हुई है।
भारत और श्रीलंका टीम की प्लेइंग इलेवन
भारत- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह
श्रीलंका- लसिथ क्रूसपुल्ले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेटकीपर), आशेन बंडारा, सहान अराच्चिगे (कप्तान), नुवानिडु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वनुजा सहान, विजयकांत वियासकांत, थारिंदु रत्नायके, बिनुरा फर्नांडो
एशियन गेम्स 2026 में भारत और श्रीलंका की टी20 टीमें
भारतीय टी20 टीमः संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, विपराज निगम, रवि बिश्नोई और यश ठाकुर।
श्रीलंकाई टी20 टीमः सहान अराचिगे (कप्तान), एशेन बंडारा, लसिथ क्रोसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, वानुजा सहन, सोहन डी लिवरा, गरुका संकेथ, विजयकांत वियास्कंथ, नुवान तुषारा और थारिंडु रत्नायके।
