जेहान दारूवाला ने साखिर ग्रां पी में रचा इतिहास, फॉर्मूला टू रेस जीतने वाले पहले भारतीय बने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2020, 08:39 AM IST

Jehan Daruvala: फॉर्मूला टू चैंपियन मिक शूमाकर और डेनियल टिकटुम के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 22 वर्षीय भारतीय सत्र की अंतिम फॉर्मूला वन ग्रां प्री की सपोर्ट रेस में शीर्ष पर रहे।

जेहान दारूवाला ने साखिर ग्रां पी में रचा इतिहास, फॉर्मूला टू रेस जीतने वाले पहले भारतीय बने

साखिर (बहरीन): भारतीय ड्राइवर जेहान दारूवाला ने रविवार को यहां साखिर ग्रां प्री के दौरान इतिहास रच दिया, वह फॉर्मूला टू रेस जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। फॉर्मूला टू चैंपियन मिक शूमाकर और डेनियल टिकटुम के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 22 वर्षीय भारतीय सत्र की अंतिम फॉर्मूला वन ग्रां प्री की सपोर्ट रेस में शीर्ष पर रहे।

रेयो रेसिंग के लिये ड्राइविंग कर रहे जेहान ने ग्रिड पर दूसरे स्थान से शुरूआत की और वह डेनियल टिकटुम के साथ थे। टिकटुम ने जेहान को साइड में करने की कोशिश की, जिससे शूमाकर दोनों से आगे निकल गये। जेहान इसके बाद दोनों से पीछे हो गये, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और संयम बरतते हुए अपनी पहली एफआईए फार्मूला टू रेस जीत ली। उनके जापानी साथी युकी सुनोडा दूसरे स्थान पर रहे, वह जेहान से 3.5 सेकेंड पीछे रहे जबकि टिकटुम तीसरे स्थान पर रहे।

जेहान ने जीत के बाद कहा, 'मुझे भारत में अपने लोगों को साबित करना था कि भले ही हमारे पास यूरोप में ड्राइवरों की तरह की समान सुविधायें नहीं हों, लेकिन जब आप कड़ी मेहनत करो तो आप ग्रिड के मोड़ पर अच्छी चुनौती दे सकते हो।'

यह पहला मौका है जब एफ2 पोडियम फिनिश पर रहने के कारण भारत का राष्‍ट्रगान बजा। करुण चंडोक ने अपने पहले जीपी2 सीरीज अवतार में दो रेस जीती थी। दारूवाला ने अपनी कैरलिन टीम के लिए रेस जीती। दारूवाला के रेस जीतने के बाद भारत का राष्‍ट्रगान बजाया गया, जिसे देखकर कई लोगों की आंखें नम हो गई।

End of Article