Australian Open 2022: क्रेसिकोवा-सिनियाकोवा की जोड़ी ने फाइनल में मचाया धमाल, जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2022, 06:39 PM IST

Australian Open 2022 women's doubles final: क्रेसिकोवा-सिनियाकोवा की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में धमाला मचाया और महिला युगल के खिताब पर कब्जा जमा लिया।

Australian Open 2022: क्रेसिकोवा-सिनियाकोवा की जोड़ी ने फाइनल में मचाया धमाल, जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब

मेलबर्न: बारबरा क्रेसिकोवा और कैटरिना सिनियाकोवा की शीर्ष वरीय जोड़ी ने रविवार को यहां अना डेनिलिना और बीटरिज हदाद मेइया की गैरवरीय जोड़ी को कड़े मुकाबले में हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला युगल का खिताब जीता।

पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब

चेक गणराज्य की क्रेसिकोवा और सिनियाकोवा की जोड़ी ने डेनिलिना और मेइया को फाइनल में 6-7 (3), 6-4, 6-4 से हराया। चेक गणराज्य की जोड़ी का यह ऑस्ट्रेलियन ओपन का पहला और करियर का चौथा ग्रैंडस्लैम खिताब है। यह जोड़ी इससे पहले एक बार विंबलडन और दो बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीत चुकी है।

ओलंपिक में भी मचाया था धमाल

क्रेसिकोवा और सिनियाकोवा की जोड़ी ने टोक्यो ओलंपिक का भी महिला युगल का खिताब जीता था। इस जोड़ी को पिछले साल मेलबर्न में एलिस मर्टेन्स और एरिना सबालेंका के खिलाफ फाइनल में 2-6, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा था।

End of Article