स्पोर्ट्स

अरशद नदीम के सम्मान समारोह में पाकिस्तानी सरकार पर उठे सवाल, हॉकी गोल्ड मेडलिस्ट ने लगाए गंभीर आरोप

Arshad Nadeem Dinner Controversy: अरशद नदीम इस समय पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय एथलीट हैं। स्टार जेवलिन थ्रोअर ने अपने देश के लिए ओलंपिक स्वर्ण पदक के लंबे सूखे को खत्म किया। ऐसे में उनके सम्मान में एक डिनर का आयोजन किया गया जो कि अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

Image

अरशद नदीम (फोटो- AP)

Arshad Nadeem Dinner Controversy: ओलंपिक भाला फेंक स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम के सम्मान में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा आयोजित रात्रिभोज को लेकर पाकिस्तान के खेल समुदाय में विवाद पैदा हो गया है। कई पूर्व हॉकी ओलंपियनों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उनका दावा है कि जगह कम होने के चलते अंतिम समय पर उनका निमंत्रण रद्द कर दिया गया और ये बेहद शर्म की बात है।

अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ पेरिस 2024 खेलों में यह इवेंट जीतकर अपने देश के लिए ओलंपिक स्वर्ण के लंबे इंतजार को खत्म किया। पाकिस्तान लौटने पर नदीम का विभिन्न क्षेत्रों में जश्न मनाया गया। हाल ही में, उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में पंजाब सरकार ने उन्हें 10 मिलियन पाकिस्तानी रुपये और एक नई कार से सम्मानित किया।

पाकिस्तान सरकार पर लगा हॉकी खिलाड़ियों के अपमान का आरोप

शनिवार को पूर्व हॉकी खिलाड़ी राव सलीम नाजिम ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान सरकार ने अतिथि प्रबंधन का हवाला देते हुए ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज के लिए उनके निमंत्रण को रद्द करके कई ओलंपियनों का अपमान किया है। राव पाकिस्तान के पूर्व हॉकी खिलाड़ियों के फोरम का नेतृत्व करते हैं।

अंतिम समय पर वापस ले लिए निमंत्रण

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक राव सलीम ने कहा कि "पीएम हाउस ने कई हॉकी दिग्गजों को समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा था और उन सभी को उनके निमंत्रण की पुष्टि करने वाले ईमेल मिले।" 69 वर्षीय राव ने आगे कहा, "क्या आप ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान करते हैं जिन्होंने देश के लिए हॉकी में एक नहीं बल्कि कई ओलंपिक पदक जीते हैं।" इस कार्यक्रम ने इस बात पर चर्चा छेड़ दी है कि पूर्व एथलीटों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article