National Badminton Championship 2023: भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी अनुपमा उपाध्याय ने सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर टाइटल पर कब्जा जमाया। महिला सिंगल्स के खिताबी मुकाबले में अनुपमा ने बड़ा उलटफेर किया। अनुपमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षी कश्यप को मात दी।
महिला सिंग्लस का मैच 78 मिनट तक चला
महिला सिंग्लस का खिताबी मुकाबला 78 मिनट यानी एक घंटे 18 मिनट तक चला। अनुपमा ने बड़ा उलटफेर करते हुए आकर्षी कश्यप को तीन गेम में हराया। पहले गेम्स के पहले राउंड में अनुपमा को हार झेलनी पड़ी। आकर्षी ने अनुपमा को नजदीकी मुकाबले में 22-20 से हराया। दूसरे राउंड में अनुपमा ने वापसी की और आकर्षी को लगातार दो गेम में 1-17, 24-22 से मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया।
मिथुन की आसान जीत
पुरुष सिंग्लस कैटेगरी में मिथुन मंजूनाथ ने आसान जीत हासिल की। मिथुन ने प्रियांशु राजावत को लगातार गेम में 21-16, 21-11 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। दोनों खिलाड़ियों के बीच महज 38 मिनट तक मुकाबला चला। वहीं, महिला डबल्स में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। टॉप सीड त्रिशा-गायत्री की जोड़ी ने काव्या गुप्ता और दीपशिखा सिंह की जोड़ी को लगातार गेम में 21-10, 21-9 से हराया।
