स्पोर्ट्स

Junior World Cup: जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय शूटर्स का शानदार प्रदर्शन जारी, दो और गोल्ड जीते

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 6, 2023, 11:26 PM IST

Suhal Junior World Cup 2023: जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप शूटिंग चैम्पियनशिप में भारतीय शूटर का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय शूटर्स मंगलवार को दो और गोल्ड मेडल जीते। भारत ने यह मेडल पुरुषों की 25 मीटर इवेंट और महिलाओं के 25 मीटर टीम इवेंट में जीते।

Image

अमनप्रीत सिंह अन्य विजेताओं के साथ। (फोटो- पंजाब विश्वविद्यालय के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Suhal Junior World Cup 2023: भारत के पिस्टल निशानेबाजों ने आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को दो और गोल्ड मेडल जीते। भारत ने यह मेडल पुरुषों की 25 मीटर स्पर्धा और महिलाओं के 25 मीटर टीम स्पर्धा में जीते। पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में अमनप्रीत सिंह ने 586 अंक बनाकर सोने का तमगा हासिल किया, जबकि महिलाओं की 25 मीटर की स्पर्धा में मेघना सादुला, पायल खत्री और सिमरनप्रीत कौर बराड़ ने 1719 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

भारतीय टीम ने अब तक पांच गोल्ड मेडल, चार सिल्वर मेडल और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। इसके साथ ही भारत मेडल टैली में शीर्ष पर काबिज है। प्रतियोगिता में अभी दो दिन का खेल होना बाकी है। महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के तीन निशानेबाज मेघना, पायल और दिव्यांशी फाइनल में पहुंची। फाइनल में मेघना 22 अंक के साथ चौथे, पायल 18 अंक के साथ पांचवें और दिव्यांशी 11 अंक के साथ सातवें स्थान पर रही।

पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में अमनप्रीत के अलावा स्वराज भोंडावे 574 अंक के साथ आठवें, मेशाक पोन्नुदुरई 574 अंक लेकर नौवें, अभिमन्यु यादव 571 अंक के साथ 13वें और अंकित तोमर 569 अंक के साथ 14वें स्थान पर रहे। पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में अविनाश यादव 573 के स्कोर के साथ 28वें, परीक्षित सिंह बराड़ 572 के साथ 31वें, रामन्या तोमर 567 के साथ 40वें और हर्ष सिंह 566 के स्कोर के साथ 45वें स्थान पर रहे।

End of Article