स्पोर्ट्स

Aman Sehrawat Semifinal: सेमीफाइनल में अमन को मिली हार, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद अब भी जिंदा

Aman Sehrawat Semifinal Live Updates: सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के युवा रेसलर अमन सहरावत को हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले को जापान के नंबर वन पहलवान ने तकनीकि दक्षता के आधार पर 10-0 से अपने नाम कर लिया।

Image

अमन सेहरावत सेमीफाइनल मैच (साभार-UWW)

Aman Sehrawat Semifinal Live Updates: 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत के एकमात्र पुरुष पहलवान अमन सहरावत को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें जापान के नंबर वन रैंकिंग पहलवान री हिगुची ने तकनीतकि दक्षता के आधार पर 10-0 से पटखनी दी। अमन, जापानी पहलवान के सामने एक राउंड भी नहीं टिक पाए। हालांकि, मेडल जीतने की उम्मीद अब भी जिंदा है। अमन को हराने वाला पहलवान फाइनल में पहुंच गया है। ऐसे में रेपेचेज राउंड के तहत अमन को ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका मिलेगा। ब्रान्ज मेडल मैच शुक्रवार रात 11 बजे खेला जाएगा।

अमन ने भी अपना राउंड ऑफ-16 का मुकाबला और क्वार्टर फाइनल को तकनीकि दक्षता के आधार पर जीता था। लेकिन उन्हें सेमीफाइनल में अपनी ही कड़वी दवाई चखने को मिली। जापानी पहलवान ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। टोक्यो में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

अमन सहरावत का सेमीफाइनल तक का सफर

विश्व चैंपियन अल्बानिया के ज़ेलिमखान अबकारोव को तकनीकी श्रेष्ठता (12-0) के आधार पर हराकर पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर अमन की यह लगातार दूसरी जीत थी। इससे पहले, उन्होंने उत्तरी मैसेडोनिया के यूरोपीय चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता व्लादिमीर इगोरोव को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article