स्पोर्ट्स

Aman Sehrawat Promotion: ओलंपिक मेडल जीतते ही अमन सहरावत का प्रमोशन, TT से बने OSD

Aman Sehrawat Promotion: पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने के बाद उत्तर रेलवे ने अमन सहरावत को प्रमोशन दिया है। 21 वर्षीय पहलवान को विशेष ड्यूटी अधिकारी (ओएसडी) बना दिया गया है।

Image

अमन सहरावत (फोटो- X)

Aman Sehrawat Promotion: पेरिस ओलंपिक 2024 में देश का नाम रोशन करने वाले अमन सेहरावत के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल भारतीय रेलवे में काम करने वाले अमन का प्रमोशन कर दिया गया है। अमन सहरावत को उत्तर रेलवे वे टीटी से विशेष ड्यूटी अधिकारी (ओएसडी) बना दिया है। 21 वर्षीय युवा के लिए ये एक बड़ी बात है।

21 वर्षीय अमन भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीता और उनके प्रयासों से भारत ने पेरिस ओलंपिक में अपना छठा पदक जीता। रेलवे ने देश को गौरव दिलाने के लिए अमन का प्रमोशन देकर आभार जताया है।

उत्तर रेलवे ने जारी किया बयान

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एस उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि "उत्तर रेलवे मुख्यालय में आयोजित बैठक में महाप्रबंधक श्री शोभन चौधरी ने ओलंपियन को पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने पर प्रशंसा पत्र भेंट किया। इस अवसर पर उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री सुजीत कुमार मिश्रा ने श्री अमन सहरावत को ओलंपिक पदक जीतने पर पदोन्नत करते हुए उन्हें ओएसडी/खेल नियुक्त किया है।

अमन ने ऐसे जीता पदक

अमन सहरावत ने छत्रसाल स्टेडियम की विरासत को आगे बढ़ाया पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए कुश्ती का पहला पदक हासिल किया। प्रसिद्ध छत्रसाल स्टेडियम के 21 वर्षीय पहलवान, जिन्होंने 11 साल की छोटी उम्र में ही अपने माता-पिता दोनों को खो दिया था। उन्होंने चैंप डे मार्स एरिना में कांस्य प्ले-ऑफ में डेरियन टोई क्रूज़ को 13-5 से हराया और देश को छठा मेडल दिलाया।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article