अध्यात्म

Zodiac Sign: इन राशियों की लड़कियां होती हैं सबसे ज्यादा नखरेबाज, इनके आगे किसी की नहीं चलती

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 22, 2023, 10:28 AM IST

Zodiac Sign Personality: ज्योतिष शास्त्र अनुसार इन राशियों की लड़कियों का दिल जीत पाना आसान नहीं होता। ये बेहद नखरेबाज मानी जाती हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाती हैं।

Image

Zodiac Sign Personality: इन राशियों की लड़कियां होती हैं सबसे ज्यादा नखरेबाज

Zodiac Sign Personality: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर राशि के लोगों का स्वभाव अलग-अलग होता है। किसी राशि के लोगों में कुछ खूबी होती है तो किसी में कुछ। आज हम ऐसी 4 राशियों के बारे में बात करेंगे जिनमें जन्मी लड़कियां काफी नखरेबाज मानी जाती हैं। इन्हें कब कौन सी बात बुरी लग जाए इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। इनका दिल जीत पाना आसान नहीं होता। जानिए ये किन राशियों की लड़कियां हैं।

Zodiac Signs Of Flirtatious Girls

मेष राशि

इस राशि की लड़कियों का स्वभाव काफी गुस्सैल होता है। ये स्वाभिमानी होती है। छोटी-छोटी बातों पर इन्हें बुरा लग जाता है। ये अपनी लाइफ अपने तरीके से जीना पसंद करती हैं। इन्हें इंप्रेस करना आसान नहीं होता। इनके लव पार्टनर को इनके खूब नखरे उठाने पड़ते हैं। ये तभी खुश रहती हैं जब चीजें इनके हिसाब से हों।

मिथुन राशि

इस राशि की लड़कियां काफी बातूनी होती हैं। लेकिन इन्हें कोई भी बात काफी जल्दी बुरी लग जाती है। ये कब किस बात पर गुस्सा हो जाएं इस बारे में कोई नहीं जान सकता। इन्हें इंप्रेस करने का सबसे अच्छा तरीका है इनकी केयर करना। क्योंकि ये अपने आस-पास ऐसे ही लोग चाहती हैं जो हमेशा इनकी केयर करते रहें।

मकर राशि

इस राशि की लड़कियां भी नखरे दिखाने में माहिर मानी जाती हैं। इनके साथ सिर्फ वही व्यक्ति रह सकता है जो इनके नखरे उठा सके। हालांकि ये अपने पार्टनर से बेहद प्यार करती हैं लेकिन फिर भी इन्हें खुश रखना आसान नहीं होता। ये अपन ी जिदंगी अपने हिसाब से जीना पसंद करती हैं। अगर कोई इन्हें रोकने-टोकने की कोशिश करता है तो ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं। इसलिए इनके साथ ऐसा ही व्यक्ति रह सकता है जो इनकी किसी बात को नहीं काटे।

मीन राशि

इस राशि की लड़कियां काफी जल्दी गुस्सा हो जाती हैं। बात-बात पर मुंह फुलाकर बैठ जाती हैं। इन्हें हर चीज अपने हिसाब से पसंद होती है। ये काफी अच्छी पार्टनर साबित होती हैं। लेकिन टाइम-टाइम पर इन्हें नखरे दिखाने भी खूब आते हैं। इनका नखरीला स्वभाव इन पर काफी सूट भी करता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article