अध्यात्म

New Year 2023: नए साल के साथ इन बड़ी गलतियों को बोलें अलविदा, पूरा साल गुजरेगा शानदार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 10:30 AM IST

New Year 2023: साला 2022 खत्‍म होने वाला और चंद दिनों में नया साल 2023 शुरू होने वाला है। नया साल हर व्‍यक्ति के लिए नई उम्‍मीदें, जोश और सौभाग्‍य लेकर आता है। नये साल में वे गलतियां न करें, जिनके कारण आपको इस साल नुकसान उठाना पड़ा है। इस साल वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार कुछ बदलाव कर जीवन को बहतर बना सकते हैं।

Image

नए साल में इन गलतियों से करे किनारा, जीवन में मिलेगी भरपूर तरक्की

KEY HIGHLIGHTS
  • नए साल में भूलकर भी न करें ये गलतियां
  • फ्यूज ट्यूबलाइट या बल्ब को तुरंत बदल दें
  • घर की बंद घड़ियां हैं बहुत बडा अपशकुन

New Year 2023: वर्ष 2022 अब खत्‍म होने वाला है। नया साल यानि 2023 शुरू होने में अब कुछ दिन बचे हैं। नया साल हर व्‍यक्ति के लिए नई उम्‍मीदें, जोश और सौभाग्‍य लेकर आता है। ऐसे में कोई भी ऐसी गलतियां करने से बचें जिससे आपका भाग्य प्रभावित हो सकता है। ज्‍योतिष शास्‍त्र में नए साल को लेकर कई उपाय बताए गए हैं, अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो लक्ष्मी जी की कृपा आप पर पूरे वर्ष बनी रहेगी। आर्थिक परेशानियां दूर होने के साथ आपको कई अन्‍य लाभ भी होंगे। आपको जीवन की परेशानियां छू भी नहीं पाएंगी।

नया साल शुरू होने से पहले घर में अगर कोई ट्यूबलाइट या बल्ब फ्यूज हो तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए। घर में लंबे समय तक खराब लाइट आपके भविष्य के उजाले को कम कर सकती है। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए, घर में ऐसा कोई भी स्थान न हो, जहां पर 24 घंटे में एक बार भी रोशनी न होती हो। ऐसी चीजें हमारी किस्मत में भी अंधेरा ला सकती हैं। यानि बरकत रूक सकती है।

घर में न रखें बंद घड़ी

वास्तु शास्त्र में समय देखने के लिए घड़ी के महत्व के बारे में बताया गया है। यही कारण है कि ज्‍योतिष के अनुसार, घर में बंद घड़ी को रखना अपशकुन माना जाता है। कहा जाता है कि, अगर घड़ी बंद हो जाती है या समय से धीमी चलती है तो पूरे परिवार का समय खराब कर सकती है। यह घर में निगेटिव एनर्जी को बढ़ावा देने के साथ मन से नकारात्मक विचारों को जागृति कर सकती है। इससे पारिवारिक कलह बढ़ता है।

खाली बाल्टी

शकुन शास्त्र के अनुसार घर के दरवाजे पर कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि, घर से निकलते समय अगर खाली बाल्‍टी दिख जाए तो कोई भी काम नहीं होता, वहीं पानी से भरी बाल्टी दिख जाने पर सभी कार्य हो जाते हैं। खाली बाल्टी का खालीपन इस बात का सूचक हे कि, कार्य में भी खालीपन ही मिलेगा।

मकड़ी का जाला, देता है बुरे समय का संकेत

वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, मकड़ी का जाला अगर घर में बार-बार लगता है तो यह आने वाले खराब दिनों की ओर इशारा करता है। यह सब घर के किसी सदस्‍य की बीमारी या किसी हादसे के आगमन होने के संकेत हैं। घर के पूरब-उत्तर में मकड़ी का जाला बिल्कुल नहीं लगना चाहिए, यह भूस्वामी को तनाव देता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article