अध्यात्म

Shubh Ashubh: चमगादड़ का घर में वास लाता है अपने साथ कई परेशानियां, जानें क्‍या है नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 07:49 PM IST

Bats Arrival in House: ज्‍योतिष शास्‍त्रों में घर में चमगादड़ का वास बहुत ही अशुभ माना गया है। चमगादड़ अपने साथ नकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। जिसकी वजह से ऐसे घर में रहने वाले वाले लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तरक्‍की रूक जाती है और आर्थिक व शारीरिक रूप से नुकसान का सामना करना पड़ता है।

Image

घर में चमगादड़ का वास होता है बहुत अशुभ, आती हैं कई परेशानियां

KEY HIGHLIGHTS
  • चमगादड़ अपने साथ घर में लाता है नकारात्मक ऊर्जा
  • घर में चमगादड़ के वास से परिवार के सदस्‍यों में बढ़ जाती है कलह
  • चमगादड़ के घर में रहने से रूक जाती है तरक्‍की, बढ़ती है परेशानी

Bats Arrival in House: ज्‍योतिष शास्‍त्रों के अनुसार, घर में साफ सफाई के अभाव में नकारात्मक ऊर्जा वास करने लगती है। साथ ही कई तरह के कीड़े-मकोड़े, मकड़ी, चमगादड़ व अन्‍य पशु-पक्षी रहने लगते हैं। शास्त्रों इन सभी पशु-पक्षी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। वास्तु शास्त्र में कुछ पशु-पक्षी का घर में आना बहुत ही अशुभ माना गया है। वास्‍तु के अनुसार चमगादड़ का घर में वास बहुत ही अशुभ होता है। जिस घर में चमगादड़ आने लगती है उस घर की तरक्‍की रूक जाती है। साथ ही उस घर में रहने वाले कई तरह के परेशानियों में घिर जाते हैं। आइय जानते हैं कि घर में चमगादड़ के आने पर किस तरह से अशुभ होता है।

धन हानि

वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, घर में चमगादड़ का प्रवेश बहुत ही अशुभ होता है। इनके घर में आने से धन हानि होने लगती है और कर्ज में वृद्धि होती है। चमगादड़ का घर में वास आर्थिक प्रगति को रोक देता है। यह नौकरी और कारोबार पर भी गहरा असर डालता है। जिससे व्‍यक्ति कई तरह की समस्याओं से घिर जाता है।

जमा-पूंजी होती है खत्‍म

मान्‍यताओं के अनुसार, चमगादड़ के घर में रहने से घर की जमा पूंजी पर गहरा असर पड़ता है। अगर घर में चमगादड़ आ जाए तो घर की आय कम होने लगती है। अचानक से होने वाली दुखद घटनाएं घर की जमा-पूंजी को धीरे-धीरे खत्‍म करने लगती हैं। इसलिए घर में चमगादड़ के वास पर विशेष दें।

बुरी घटना का संकेत

चमगादड़ का घर में आना अपशगुन माना जाता है। अगर घर में चमगादड़ रहने लगे तो यह जीवन में किसी बुरी घटना का संकेत हो सकता है। माना जाता है कि चमगादड़ अपने साथ नकारात्मक ऊर्जा लाती है। जिसका संचार पूरे घर में होता है।

दांपत्‍य में कलह

चमगादड़ का घर में प्रवेश आपके दांपत्य जीवन को भी प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से पति-पत्नी के रिश्‍ते में खटास आ जाती है और परिवार के अन्‍य सदस्‍यों के बीच भी कलह की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। परिवार के सदस्‍य गलत फैसले लेने लगते हैं, जिसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article