अध्यात्म

मकर संक्रांति 2026 पर कौन सा रंग पहनें, मकर संक्रांति पर किस रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा, कौन सा कलर मकर संक्रांति का नहीं है

which color to wear on Makar Sakranti 2026 (मकर संक्रांति 2026 का कलर कौन सा है): मकर संक्रांति सूर्य के गोचर का पर्व है। यह सर्दी के जाने और बसंत के जल्द आगमन का प्रतीक भी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मकर संक्रांति के साथ कुछ विशेष रंग भी जुड़े हैं। यहां जानें कि मकर संक्रांति 2026 पर कौन सा रंग पहनें, मकर संक्रांति पर किन रंगों के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। ये भी देखें कि मकर संक्रांति पर कौन से कलर के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

Image

मकर संक्रांति 2026 के शुभ रंग कौन से हैं

which color to wear on Makar Sakranti 2026 (मकर संक्रांति 2026 का कलर कौन सा है): मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ पर्व है, जो सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को मनाया जाएगा। इस दिन स्नान-दान, सूर्य पूजा और शुभ रंगों के वस्त्र पहनने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि मकर संक्रांति 2026 पर कौन सा रंग पहनना शुभ रहेगा? और ये भी कि मकर संक्रांति पर कौन सा रंग नहीं पहना जाता है।

मकर संक्रांति 2026 का शुभ रंग

मकर संक्रांति का संबंध सीधे सूर्य देव से है, इसलिए इस दिन वही रंग शुभ माने जाते हैं जो सूर्य की ऊर्जा, प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक हों।

मकर संक्रांति 2026 के शुभ रंग कौन से हैं

  • पीला जो कि सूर्य, समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक है
  • केसरिया / नारंगी जो कि वित्रता, उत्साह और शुभता का प्रतीक है
  • लाल जो कि शक्ति और सौभाग्य का प्रतीक है
  • सुनहरा जो कि वैभव, तेज और सफलता का प्रतीक है

इन रंगों के कपड़े पहनने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और सूर्य देव की विशेष कृपा मानी जाती है।

मकर संक्रांति पर कौन से रंग नहीं पहने जाते हैं

मकर संक्रांति जैसे शुभ पर्व पर बहुत गहरे या नकारात्मकता दर्शाने वाले रंगों से बचना बेहतर माना जाता है। इनमें गहरा नीला (Dark Blue) और ग्रे (Grey) जैसे रंग शामिल हैं।

मकर संक्रांति पर काला रंग क्यों पहना जाता है

मकर संक्रांति के दिन काला रंग पहना जाता है। इसके पीछे पौराणिक कारण है। दरअसल मकर संक्रांति पर सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि में आते हैं। माना जाता है कि इस दौरान उन्होंने अपने पुत्र शनि को माफ किया था। अब चूंकि शनिदेव का रंग काला माना गया है। इस कारण उनको काला रंग प्रिय है। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए काले रंग के कपड़े पहने जाते हैं।

मकर संक्रांति पर रंगों को कैसे शुभ करें

मकर संक्रांति पर रंगों से शुभ फल पाया जाता है। इसके लिए सूर्य देव को जल अर्पित करते समय मकर संक्रांति पर पीले या लाल वस्त्र पहनें। वहीं मकर संक्रांति को दान में पीले वस्त्र, तिल, गुड़, खिचड़ी देना शुभ माना जाता है। घर की सजावट में भी पीले और नारंगी रंग का प्रयोग करें।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article