अध्यात्म

जनवरी 2026 की दूसरी एकादशी कब है, जनवरी 2026 की दूसरी एकादशी का नाम, जनवरी में माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी कब है

जनवरी 2026 की दूसरी एकादशी कब है (When is second Ekadashi in January 2026): जनवरी 2026 महीने की पहली एकादशी षटतिला एकादशी है जो माघ मास के कृष्ण पक्ष में आती है। षटतिला एकादशी 2026 की डेट 14 जनवरी को है। यहां देखें कि जनवरी 2026 की दूसरी एकादशी कब है, इसका एकादशी का नाम क्या है और माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी कब आएगी - आदि की जानकारी।

Image

जनवरी 2026 की दूसरी एकादशी कब है (Pic: Pinterest)

जनवरी 2026 की दूसरी एकादशी कब है (When is second Ekadashi in January 2026): जनवरी 2026 में दो एकादशी (Ekadashi) आती हैं - पहली षटतिला एकादशी और दूसरा जया एकादशी। इनमें से षटतिला एकादशी का व्रत माघ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ता है और दूसरा यानी जया एकादशी का व्रत माघ शुक्ल पक्ष की ग्यारस को रखा जाता है। षटतिला एकादशी 2026 में 14 जनवरी को विधिवत तरीके से मनाई गई है। यहां देखें कि जनवरी 2026 की दूसरी एकादशी यानी जया एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा।

जनवरी 2026 की दूसरी एकादशी कब है

जनवरी 2026 की दूसरी एकादशी 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) को है। जनवरी 2026 की दूसरी एकादशी का नाम जया एकादशी है। माना जाता है कि यह एकादशी भगवान विष्णु को अति प्रिय है।

माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी 2026 (जया एकादशी) की तारीख और समय

माघ महीने के शुक्ल पक्ष की जया एकादशी तिथि इस प्रकार है:

  • जया एकादशी 2026 की तिथि प्रारंभ: 28 जनवरी 2026, शाम 04:35 बजे के आसपास
  • जया एकादशी 2026 की तिथि समाप्त: 29 जनवरी 2026, दोपहर 01:55 बजे के आसपास
  • जया एकादशी व्रत डेट: 29 जनवरी 2026 को, उदया तिथि के अनुसार

जया एकादशी का महत्व बताएं

जया एकादशी माघ मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली अत्यंत पुण्यदायी एकादशी मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जया एकादशी का व्रत रखने से भूत-प्रेत बाधा, नकारात्मक ऊर्जा और अशुभ प्रभाव दूर होते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article