अध्यात्म

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए राशि मुताबिक इन चीजों का करें दान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 06:00 PM IST

Surya Grahan 2022 Daan Punya: सूर्य ग्रहण के बाद दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए किन चीजों का करें दान

Image

जानिए राशि मुताबिक किन चीजों का करें दान

गौरतलब है कि सूर्य ग्रहण का कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है तो कुछ राशियों को इसके कुप्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को कुछ दान करके इसके बुरे प्रभाव से बच सकते हैं। तो चलिए ग्रहण खत्म होने के बाद आपको राशि के हिसाब से दान करने की चीजों के बारे में बताते हैं।

मेष

ग्रहण खत्म होने के बाद मेष राशि के जातक अगर ब्राह्मणों और गरीबों को अनाज,मसूर की दाल, गुड़ और लाल वस्त्र आदि दान करते हैं तो यह लाभदायक सिद्ध होगा।

वृषभ

वृषभ राशि के जातक के लिए सफेद रंग की चीजें दान करना शुभ बताया गया है। इसलिए सूर्य ग्रहण के बाद आप चावल दही, खीर, दूध जैसी चीजों का दान कर सकते हैं।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद हरे रंग की चीजों का दान करना लाभदायक बताया गया है। इनमें हरी सब्जियां, हरी मूंग, हरे वस्त्र और कांशे के बर्तन आदि शामिल हैं। आप ब्राह्मणों को इन चीजों का दान जरूर करें।

कर्क

हालांकि कर्क राशि चंद्रमा से प्रभावित होती है। इसलिए सूर्य ग्रहण के बाद ये जातक ग्रहण मोती, मिष्ठान, दूध, मिठाई और पनीर आदि दान कर सकते हैं।

सिंह

सूर्य ग्रहण के बाद सिंह राशि के जातकों को ग्रहण के कुप्रभाव से बचने के लिए गुड़, गेहूं, नारंगी वस्त्र और तांबे के बर्तन का दान करना फलदाई होता है।

कन्या

हालांकि कन्या राशि बुध से प्रभावित होती हैं। ऐसे में आप सूर्य ग्रहण के कुप्रभाव से बचने के लिए गणेश भगवान की पसंदीदा चीज जैसे मगज के लड्डू का दान कर सकते हैं।

तुला

बता दें कि तुला राशि शुक्र से प्रभावित होती है। ऐसे में आप ग्रहण के बाद सफेद रंग की चीजों का दान कर उनके कुप्रभाव से बच सकते हैं। इसके अलावा संभव है तो आप अपने वजन के हिसाब से एक तुला भी दान कर सकते हैं।

वृश्चिक

मंगल से प्रभावित राशि होने के कारण आप हनुमान जी की पूजा करके उनका सिंदूर और मगज के लड्डू का दान कर सकते हैं। इसके अलावा यदि संभव है तो आप सोना भी दान कर सकते हैं।

धनु

धनु राशि का संबंध गुरु से है। ऐसे में आप ग्रहण के बाद पीले चीजों का दान कर सकते हैं। जैसे हल्दी, गुड़, केसर और पीले वस्त्र आदि का दान करके आप ग्रहण के बुरे प्रभाव से बच सकते हैं।

मकर

मकर राशि शनि से प्रभावित होने के कारण आपके लिए काली वस्तुओं का दान शुभ माना जाएगा। ऐसे में सूर्य ग्रहण के बाद आप छतरी, नीले वस्त्र, कला तिल आदि का दान कर सकते हैं।

कुंभ

कुंभ राशि पर भी शनि का प्रभाव होता है। ऐसे में आपके लिए काली वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाएगा। साथ ही सूर्य ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए आप लोहे की वस्तु और पीने के मटके भी जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं।

मीन

मीन राशि पर बृहस्पति का प्रभाव रहता है। ऐसे में आपके लिए विद्या से संबंधित चीजें दान करना शुभ हो सकता है। सूर्य ग्रहण के बाद आप किसी को किताब जरूर दान करें।

सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले लगता है सूतक: ज्योतिषों के अनुसार, सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य की मनाही होती है। बता दें कि सूतक काल का प्रारंभ 25 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 17 मिनट से होगा जो शाम के 05 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article