Weekly Horoscope (7 September To 13 September 2025): साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, वृष राशि वालों के लिए इस वीक 09 सितम्बर के बाद गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। धनु राशि के लोगों को मंगलवार के बाद चन्द्रमा मेष राशि में रहकर जाँब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल यहां-
साप्ताहिक राशिफल 07 सितम्बर से 13 सितम्बर 2025 तक-
मेष- इस सप्ताह चन्द्रमा बुधवार के बाद इसी राशि में रहेंगे। बुधवार के बाद जाँब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। गुरुवार के बाद जाँब व व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य शनिवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
वृष- इस सप्ताह इस राशि से द्वितीय गुरु व पँचम मङ्गल गोचर रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक 09 सितम्बर के बाद गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व मीडिया जाँब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। तिल का दान करें।
मिथुन- सूर्य- शुक्र, शनि व बुध गोचर मङ्गलमय फल प्रदान कर रहे हैं। बुधवार के बाद जाँब परिवर्तन सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। शुक्रवार के बाद किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल का दान करें।
कर्क- मंगलवार के बाद चन्द्रमा का मेष गोचर शुभ हैं। नवम शनि शुभ रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन चन्द्रमा के द्रव्य चावल का दान करें।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।
सिंह- राशि स्वामी सूर्य इसी राशि से द्वितीय स्थान में गोचर करेंगे। इस सप्ताह बुध व गुरु मीडिया,आईटी ,टीचिंग व बैंकिंग जाँब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं।मीन के शनि राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन गाय को पालक खिलाते रहें।
कन्या- सूर्य इसी राशि में रहकर शुभ फल प्रदान करेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुम्भ में रहकर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेंगे। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।जांब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।
तुला- इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का पँचम व गुरु का इस राशि से नवम गोचर व सूर्य गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जाँब में चन्द्रमा के मकर यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का आगमन होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।
वृश्चिक- सूर्य कन्या राशि में रहेंगे। राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु शुभ फलदायी है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। गुरुवार से शनिवार तक व्यवसाय में लाभ संभावित है।
धनु- गुरु व शुक्र व्यवसाय को बढ़ाएगा। बिजनेस बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा मेष राशि में रहकर जाँब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जाँब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।आसमानी व हरा रंग शुभ है।
मकर- शनि इसी राशि से तृतीय में व गुरु खष्ठम स्थान पर गोचर कर रहे हैं। सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे।मीन का शनि अनुकूल हैं।हरा व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें।शनिवार को तिल का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी।परिवार में रुका कार्य पूर्ण होगा।
कुम्भ- गुरु पँचम व सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे।इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी।गुरुवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जाँब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।
मीन- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुम्भ व गुरु इसी राशि से चतुर्थ में शुभ है। सूर्य कन्या राशि में रहेंगे।इस सप्ताह बुधवार तक विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। बुधवार के बाद द्वितीय चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है।पीला व लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें। श्री सूक्त का नियमित पाठ करें।
