अध्यात्म

Weekly Horoscope (21 To 27 December 2025): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है ये क्रिसमस स्पेशल हफ्ता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल यहां

Weekly Horoscope (21 December To 27 December 2025): 21 से 27 दिसंबर के दिन लगभग वर्ष 2025 का अंतिम सप्ताह की तरफ अग्रसर है। इस सप्ताह पौष माह शुक्ल पक्ष में सूर्य व शुक्र की धनु में युति का प्रतिफल अपनी अग्रिम 2026 की योजनाओं में लगाएं। यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

Image

साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 दिसम्बर 2025 (pic credit: canva)

Weekly Horoscope (21 December To 27 December 2025): इस सप्ताह ग्रहों का गोचर- इस सप्ताह बुध वृश्चिक, सूर्य, शुक्र, मंगल धनु में, राहु कुम्भ, शनि मीन तथा गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। यह लगभग वर्ष 2025 का अंतिम सप्ताह की तरफ अग्रसर है। आगत का स्वागत व विगत का धन्यवाद करना ही कर्म संस्कृति है।नित नूतन आने वाले पल के उत्साह में हम भूत को विस्मृत कर देते हैं, यही भूल व्यक्ति के प्रगति मार्ग में बाधक बन जाती है। इस सप्ताह पौष माह शुक्ल पक्ष में सूर्य व शुक्र की धनु में युति का प्रतिफल अपनी अग्रिम 2026 की योजनाओं में लगाएं। यह सप्ताह विगत की गलतियों की पुनरावृत्ति के संशोधन व आगत वर्ष की योजनाओं को लिखने व उस पर आगे कार्य करने का है। सफल व्यक्ति अपनी जीवन प्लानिंग लिखता है व समय समय पर चेक करता है। सप्ताह का आरम्भ इसीलिए भगवान भास्कर के दिवस रविवार से आरम्भ होता है कि सप्ताह के प्रथम दिवस का उदीयमान सूर्य हम सबको पूरे सात दिन कार्य करने की ऊर्जा दे सके। आइए सूर्योपासना करें। सूर्य प्रणाम मात्र करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं।

साप्ताहिक राशिफल 21 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2025 तक-

मेष

इस सप्ताह बुधवार के बाद चन्द्रमा दशम होकर शुभ रहेंगे। जाँब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद जाँब व व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे।धनु व मीन राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य शुक्रवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत- 85%

वृष

इस सप्ताह गुरु व मङ्गल रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें। मैनेजमेंट व मीडिया जाँब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। तिल व कम्बल का दान करें। भाग्य प्रतिशत- 75%

मिथुन

राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा शुभ फल दे रहे हैं। मंगलवार के बाद जाँब परिवर्तन सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। शुक्रवार के बाद किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। कम्बल का दान करें। भाग्य प्रतिशत- 85%

कर्क

मंगलवार के बाद चन्द्रमा शुभ हैं। शनि प्रेम के लिए बहुत बेहतर नहीं रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। मङ्गल के द्रव्य गेंहू का दान करें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। भाग्य प्रतिशत- 65%

सिंह

राशि स्वामी सूर्य , मंगल व शुक्र पँचम भाव में शुभ गोचर करेंगे। पँचम शिक्षा का भाव है। इस सप्ताह बुध व गुरु मीडिया, आईटी , टीचिंग व बैंकिंग जाँब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। शनि राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।नारंगी व लाल रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन गाय को केला खिलाते रहें। भाग्य प्रतिशत- 60%

कन्या

राशि स्वामी बुध व सूर्य शुभ फल प्रदान करेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेंगे। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जांब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत- 65%।

तुला

इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा व गुरु का प्रभाव व सूर्य व मंगल का धनु में गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जाँब में चन्द्रमा के मकर प्रभाव भी विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। भाग्य प्रतिशत- 85%

वृश्चिक

सूर्य व मंगल द्वितीय भाव में शुभ रहेंगे।मङ्गल तनाव दे सकते है। राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु परिवार के लिए शुभ फलदायी है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। गुरुवार से शनिवार तक जाँब में लाभ संभावित है। भाग्य प्रतिशत- 85%

धनु

सूर्य,शुक्र व बुध मङ्गलमय हैं। गुरु व्यवसाय को बढ़ाएगा। बिजनेस बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। बुधवार के बाद चन्द्रमा जाँब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जाँब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारि यों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।आसमानी व नीला रंग शुभ है। भाग्य प्रतिशत- 80%

मकर

शनि तृतीय होकर शुभ गोचर कर रहे हैं। शुक्र- सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। शनि पॉलिटीक्स के लिए अनुकूल हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को कम्बल का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। भाग्य प्रतिशत- 75%

कुम्भ

सूर्य धनु यानी एकादश गोचर में रहेंगे। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। जाँब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें। भाग्य प्रतिशत- 70%

मीन

कर्म भाव का सूर्य शुभ है। व्यवसाय व जाँब के लिए मङ्गलमय समय है। इस सप्ताह मंगलवार तक विवादों से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। बुधवार के बाद चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें। भाग्य प्रतिशत- 70%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article