Weekly Horoscope (2 March To 8 March 2026): इस सप्ताह ग्रहों का गोचर- सूर्य, शुक्र, मंगल, बुध तथा राहु कुम्भ, शनि मीन, गुरु मिथुन व चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे।चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करते रहते हैं। इस सप्ताह चन्द्रमा व शनि बुधवार के बाद मेष व मकर राशि के जातकों को सफल करेगा। तुला व मीन को यह सप्ताह विशेष लाभान्वित करेगा। कन्या व वृष राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मेष, मकर व तुला राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। कन्या व मिथुन के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कर्क व मिथुन के जातक जाँब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मिथुन व मकर के लोग वाहन क्रय करने में सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-
02 मार्च से 08 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल-
1) मेष- चन्द्रमा पँचम मंगलवार तक बहुत शुभ फल देंगे।यह सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्तता का है। गुरुवार से शनिवार तक छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य से प्रसन्न रहेंगे। बुधवार को वाद विवाद की स्थिति आ सकती है। पीला रंग शुभ है।मंगलवार को गेहूं का दान करें।भाग्य प्रतिशत-65%
2) वृष- इस सप्ताह जाँब में संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। चन्द्रमा चतुर्थ हैं।शुक्रवार को वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी गरीब व्यक्ति को सफेद वस्त्र दान करें। तुला व मकर राशि का सहयोग लें।भाग्य प्रतिशत-60%
3) मिथुन- गुरुवार के बाद जाँब को नई दिशा देंगे व विदेश जाने की योजना बनाएंगे। आपका मन धार्मिक रहेगा। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनका दर्शन करें व माता की मूर्ति की एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है।भाग्य प्रतिशत-70%
4) कर्क- इस वीक जाँब में संघर्ष है।शुक्रवार से नए बिजनेस के नए कॉन्ट्रैक्ट से सफलता की प्राप्ति होगी। शनिवार को लंबी दूरी की धार्मिक यात्रा आरंभ कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे। संतान को सफलता मिलेगी।भाग्य प्रतिशत-80%
5) सिंह- इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व मीडिया से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।गुरुवार को धार्मिक कार्यों में संलग्नता का दिवस है। पिता का आशीर्वाद लें। हरा रंग शुभ है।भाग्य प्रतिशत-70%
6) कन्या- चन्द्र व बुध के गोचर के कारण बुधवार से शुक्रवार तक वाणी के प्रति सचेत रहें। जाँब में परिवर्तन है। व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। कुम्भ व मीन राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। बुधवार को गणेश जी के मंदिर जाकर उनका दर्शन करें। नीला रंग शुभ है।भाग्य प्रतिशत-65%
7) तुला- मंगलवार के बाद व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। सफेद रंग शुभ है। कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लें।भाग्य प्रतिशत-75%
8) वृश्चिक- इस सप्ताह व्यवसाय में अपने कार्य को विस्तार देंगे। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। मंगलवार को जमीन खरीदने का सन्योग बन सकता है।भाग्य प्रतिशत-60%
9) धनु- इस सप्ताह के आरंभिक दो दिन गुरु व चंद्र गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। छात्रों को थोड़ा संघर्ष करना होगा। जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का निवेश होगा। व्यवसाय में परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। सिंह व मीन राशि के जातक सहयोग करेंगे।भाग्य प्रतिशत-65%
10) मकर- शुक्रवार के बाद शनि व चंद्र गोचर के प्रभाव के कारण आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के जातक सफल रहेंगे। इस सप्ताह व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। हनुमान जी के मंदिर जाएं ।हरा रंग शुभ है। बुधवार को बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।भाग्य प्रतिशत-,70%
11) कुम्भ- बुधवार से शनिवार तक शनि व चंद्र गोचर के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मकर व कुम्भ राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए जाँब की प्लानिंग सफल रहेगी। आसमानी रंग शुभ है।शनिवार को तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।भाग्य प्रतिशत-65%,
12) मीन- इस वीक व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। धन का व्यय होगा। छात्र सफल रहेंगे। सिंह व धनु राशि के जातक आपका साथ देंगे। सफेद रंग शुभ है। बुधवार को गो माता को पालक खिलाएं।अन्न दान करते रहें।भाग्य प्रतिशत-,65%
