अध्यात्म

Weekly Horoscope (16 March To 22 March 2026): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है मार्च का ये सप्ताह हफ्ता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल यहां

Weekly Horoscope (16 March To 22 March 2026): सभी 12 राशियों के लिए मार्च महीने का ये सप्ताह कैसा रहने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां सभी राशियों का वीकली राशिफल और साथ ही भाग्य प्रतिशत बताया गया है।

Image

साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च 2026 (pc: canva)

Weekly Horoscope (16 March To 22 March 2026): इस सप्ताह सूर्य का गोचर परिवर्तित होकर मीन राशि में हुआ है। शनि मीन व गुरु मिथुन में है। सूर्य व शनि एकसाथ गुरु की राशि में हैं। सूर्य का शनि के साथ होना मतलब शिव उपासना। सूर्य व शनि के एकसाथ गोचर से परेशान होने की बात नहीं बल्कि संभलने की बात है। यह आध्यात्मिक विकास का सांकेतिक गोचर है। यह युद्ध विराम की तरफ सकारात्मक प्रयास का गोचर है। सूर्य व शनि दोनों के इष्ट हैं शिव। इस वीक प्रतिदिन प्रातःकाल शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का निरन्तर जप करते रहें। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर राशि में हैं। सवा दो दिन में चन्द्रमा का गोचर बदलता रहता है। इस वीक सूर्य कर्क व मीन राशि को व्यवसाय में लाभान्वित करेंगे। वृष व तुला राशि के लोग जाँब में सफल रहेंगे। मेष व सिंह के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मकर राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल-

मेष- मंगल व शुक्र आर्थिक प्रगति देंगे। तृतीय गुरु व सूर्य के बारहवें गोचर के कारण इस राशि के जातक अपने कुशल प्रबंधन से इस सप्ताह कई बड़े कार्य सम्पन्न कर लेंगे। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे व परिवर्तन की संभावना है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। मंगलवार व शनिवार को हनुमान जी के मंदिर जाएं। भाग्य प्रतिशत- 65%

वृष- यह सप्ताह किसी सरकारी कार्यों में व्यस्तता का है। एकादश सूर्य लाभ देंगे लेकिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का समय है। गुरुवार व शनिवार को धन का आगमन हो सकता है। जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। कन्या व तुला मित्र राशियां हैं जो लाभ प्रदान करेंगी। नीला व हरा रंग शुभ है।भाग्य प्रतिशत-75%

मिथुन- गुरु इसी राशि में है। शनि दशम व सूर्य भी वहीं हैं। इस वीक आफिस में किसी विवाद से दूर रहें। सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। जाँब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। शुक्रवार के बाद व्यवसाय में नए कॉन्ट्रैक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। भाग्य प्रतिशत- 75%

कर्क- सप्ताह के प्रथम दिन राशि स्वामी चन्द्रमा सप्तम रहेंगे। इस वीक गुरु व सूर्य का गोचर धार्मिक यात्रा करवा सकता है। गुरुवार व शुक्रवार को धन प्राप्ति के संयोग बन रहे हैं। किसी नए बिज़नेस प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारम्भ करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। धन का निवेश रियल स्टेट में होगा। मीन व धनु राशि का सहयोग ले सकते हैं। पिता का आशीर्वाद लें। भाग्य प्रतिशत- 65%

सिंह- राशि स्वामी सूर्य अब अष्टम हैं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें। सोमवार व मंगलवार को अपने उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी तथा नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। धनु व मीन आपकी सहायक मित्र राशि है। जाँब में पदोन्नति की तरफ बढ़ेंगे। भाग्य प्रतिशत- 70%

कन्या- सप्तम सूर्य व शनि गोचर के कारण इस सप्ताह व्यवसाय में सफल रहेंगे। हेल्थ में सुधार होगा। प्रतिदिन गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। मिथुन व धनु राशि से लाभ सम्भव है। छात्रों को संघर्ष करना होगा। प्रतिदिन प्रातःकाल गाय को पालक खिलाएं।चंद्रमा मंगलवार के बाद खष्ठम व गुरु दशम रहकर लाभ देगा।भाग्य प्रतिशत- 70%

तुला- चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु नवम है। शनिवार व रविवार परिवार संग यात्रा संभव है। बुधवार को स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कोई रुका कार्य बनेगा।पीला व सफेद रंग शुभ है। वृष व मकर राशि का सहयोग लें। सोमवार को चावल का दान करें। भाग्य प्रतिशत- 80%

वृश्चिक- मंगल रियल स्टेट फील्ड में लाभ देगा। पँचम सूर्य व शनि छात्रों के लिए शुभ हैं। बुधवार व गुरुवार जाँब में संघर्ष है। मंगल आत्मबल बढ़ाएगा।आप नित्य हनुमान जी के मंदिर अवश्य जाएं। कर्क व सिंह राशि के लोग आपके लिए हेल्पफुल हैं। पीला रंग शुभ है। मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाएं। भाग्य प्रतिशत- 60%

धनु- राशि स्वामी गुरु व शनि एकसाथ चतुर्थ गोचर करके परिवार में खुशी देंगे। इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है।कर्क व मीन राशि आपकी मित्र राशियां हैं जो आपको लाभ प्रदान कर सकती हैं। शनिवार व रविवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।भाग्य प्रतिशत- 75%

मकर- राशि स्वामी शनि व सूर्य तृतीय गोचर करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक को कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। मिथुन एवं कुम्भ राशि के जातक से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। रविवार व मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाएं। गुरु की इस राशि से खष्ठम भाव में उपस्थिति स्वास्थ्य में प्रगति के लिए बेहतर है। न्यायिक कार्योंमें प्रगति होगी। शनिवार को तिल का दान करें। भाग्य प्रतिशत- 80%

कुंभ- राशि स्वामी शनि व सूर्य द्वितीय रहेंगे। इस सप्ताह आईटी व मीडिया में जाँब करने वाले जातक सफल रहेंगे। शनिवार को व्यवसाय में संघर्ष रहेगा लेकिन कोई नया प्रोजेक्ट प्रारंभ करेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। हरा व नीला रंग शुभ है। तुला व मकर राशि का सहयोग लें। भाग्य प्रतिशत- 70%

मीन- राशि स्वामी गुरु चतुर्थ रहकर घर- परिवार के लिए शुभ है। मंगलवार व बुधवार को धन का आगमन है। अभी जो बिज़नेस आपने नया प्रारम्भ किया है उसमें सफलता मिलेगी। सोमवार को इमोशन में आकर कोई कार्य प्रारंभ मत करें। पीला व सफेद रंग शुभ है। सिंह व कर्क राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। गुरुवार को पीले फल का दान करें। माता - पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। भाग्य प्रतिशत- 70%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article