Weekly Rashifal, (Weekly Horoscope in Hindi), साप्ताहिक राशिफल 24-30 April 2023: इस सप्ताह शनि कुंभ, सूर्य, बुध तथा गुरु मेष में, शुक्र वृष, तथा मंगल मिथुन राशि में है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा शुक्र की राशि वृष राशि में है। चंद्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व तुला राशि के जातकों को शुक्र आर्थिक स्थिति में विकास देंगे। वृष व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व तुला के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।
मेष
इस वीक मंगलवार के बाद व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार में रुके कार्य बनेंगे। मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चंद्रमा का मिथुन गोचर स्वास्थ्य सुख के लिए ज्यादा अनुकूल है। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का नित्य पाठ करें व अनार का दान करते रहें।
वृष
इस सप्ताह इस राशि का चन्द्रमा, गुरु का एकादश व शनि का दशम में गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। जमीन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गुरुवार व शनिवार को जॉब में लाभ की संभावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री रामचरितमानस का प्रतिदिन पाठ करे तथा अन्न का दान करें।
मिथुन
राशि स्वामी बुध का सूर्य के साथ मेष गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब के लिए बहुत शुभ है। छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। आपकी धार्मिक यात्रा की योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। सफेद व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें तथा अनार का दान करें।
कर्क
सप्ताह के प्रथम दिन चंद्रमा इसी राशि से एकादश भाव में है। शनि इस राशि से अष्टम में है। बुधवार के बाद गुरु व चन्द्र गोचर मंगलकारी है। जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। शनि से संबंधित द्रव्यों उड़द व तिल का बुधवार को दान करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्रीसूक्त का पाठ करें।
सिंह
इस सप्ताह पॉलिटिक्स में विशेष प्रगति है। हनुमानजी की उपासना करते रहें। स्वास्थ्य के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का मिथुन फिर दो दिन बाद कर्क गोचर विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन उड़द का दान करें।
कन्या
सूर्य इस समय मेष राशि में रहकर आर्थिक प्रगति देंगे। इस सप्ताह व्यवसाय में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। हेल्थ की स्थिति बेहतर होगी। गुरु व पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लेने से गुरु व सूर्य अनुकूल होते हैं। शुक्र गोचर धन का आगमन कराएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।
तुला
इस सप्ताह गुरु व सूर्य जॉब में उन्नति के अवसर देगा। सूर्य का सप्तम प्रभाव घर के कार्यों में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ व रोटी खिलाते रहें।
वृश्चिक
राशि स्वामी मंगल अष्टम व चतुर्थ सूर्य अच्छा है। सूर्य का प्रभाव उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। संतान प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें। मंगल से संबंधित द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र का दान करें।
धनु
इस सप्ताह सूर्य इसी राशि से पंचम में हैं। व्यवसाय को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य में प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में नवीन पद प्राप्ति की संभावना है। पीला व लाल रंग शुभ है। बुधवार को उड़द व तिलका दान करें। भगवान सूर्य जी की नित्य पूजा करते रहें व पिता का आशीर्वाद लें।
मकर
सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का वृष व राशि स्वामी शनि की कुम्भ में स्थिति पॉलिटीक्स में लाभ देगी। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का खष्ठम फिर गुरुवार के बाद सप्तम भाव में आना शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आसमानी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन शिवजी की पूजा करते रहें।
कुम्भ
गुरु का द्वितीय व सूर्य का तृतीय गोचर अनुकूल है। बुधवार के बाद चन्द्रमा का कर्क राशि में गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमानजी की नियमित पूजा करें। पीला व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति से लाभ मिलेगा।
मीन
शनि का कुम्भ, गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का वृष राशि में गोचर जॉब में रुके कार्य पूर्ण कराएगा। चन्द्रमा मंगलवार को इस राशि से चतुर्थ शुभ है। गुरु धार्मिक कार्य करवाएगा। इस सप्ताह खान-पान में लापरवाही से बचना होगा। जॉब सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। पीला व लाल रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन तिल का दान करें।
