Weekly Rashifal, (Weekly Horoscope in Hindi), साप्ताहिक राशिफल 18-24 September: सितंबर का नया सप्ताह व्रत-त्योहारों से भरा रहेगा। इस हफ्ते हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, ऋषि पंचमी और राधा अष्टमी समेत कई व्रत-त्योहार आएंगे। इसके अलावा ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से भी ये सप्ताह खास रहेगा। जानिए मेष से लेकर मीन तक का साप्ताहिक राशिफल यहां।
मेष राशि
जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। आप कभी कभी निराश होकर अपना आत्मबल कम कर लेते हैं। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। इस सप्ताह मंगलवार के बाद प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। गुरुवार से शनिवार तक धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
वृषभ राशि
व्यवसाय में आपकी स्थिति इस सप्ताह बहुत ही बेहतर होगी। स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस वीक गृह निर्माण सम्बन्धी कोई बड़ा कार्य करेंगे। मंगलवार के बाद व्यवसाय को और विस्तार मिलेगा। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सोमवार को चावल का दान करें। नीला रंग शुभ है।
मिथुन राशि
बुधवार से शनिवार तक स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। यह सप्ताह राजनीतिज्ञों के लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। नीला रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें। गाय को प्रतिदिन गुड़ व रोटी खिलाएं। संतान की प्रगति से खुश रहेंगे।
कर्क राशि
यह सप्ताह व्यवसाय के लिए सफलता का है। गुरुवार तक का समय धन की प्राप्ति का समय है। जमीन क्रय कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोग आपकी मदद करेंगे।लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करे व गुड़ का दान करें।
सिंह राशि
जॉब में सफलता का समय है। बुधवार के बाद जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय भी पहले से बेहतर होगा। नारंगी रंग शुभ है। यह सप्ताह कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा। हनुमान जी की उपासना करते रहें। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
कन्या राशि
इस सप्ताह आप कई रुके कार्य पूर्ण कर लेंगे। जॉब व व्यवसाय के लिए यह सप्ताह नवीन अवसरों वाला है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को प्रतिदिन पालक खिलाएं। यह सप्ताह राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। अन्न दान करते रहें।
तुला राशि
रविवार से मंगलवार तक का समय जॉब में नवीन उत्तरदायित्व व सफलता की प्राप्ति का है। अपनी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। इस वीक धार्मिक कार्य होंगे। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन गाय को भोजन देने से पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री सूक्त का पाठ करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व के मार्ग बनेंगे। इस सप्ताह भौतिक सुख में भी सफलता है। पीला रंग शुभ है। मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुक्रवार से शनिवार तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लव लाइफ में असत्य व क्रोध को स्थान मत दें।
धनु राशि
सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय में किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। स्टूडेंट्स प्रगति करेंगे।नई बिजनेस डील हो सकती है। जॉब में प्रगति करेंगे। योग व ध्यान करते रहें। राजनीति में सफलता मिलेगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि
सप्ताह के प्रथम दो दिन चन्द्रमा के गोचर का लाभ लें। छात्रों के लिए शानदार समय है। व्यवसाय सम्बन्धित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है। बुधवार स्किन रोग के प्रति भी एलर्ट कर रहा है। व्यवसाय को लेकर आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। हरा रंग शुभ है।
कुंभ राशि
इस सप्ताह के प्रथम तीन दिन व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। आपकी ठप पड़ी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। जॉब को लेकर सफलता के मार्ग में आने से बहुत सी बाधाएं दूर होंगी। नीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लेते रहें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
मीन राशि
इस सप्ताह व्यवसाय में सफल रहेंगे। चन्द्रमा दो दिन थोड़ा संघर्ष देगा। व्यवसाय में गुरुवार के बाद सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह मंगलवार से गुरुवार तक का समय बेहतर है। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। चने की दाल का दान कष्टों से मुक्ति दिलाएगा।
