क्या आप आने वाले सप्ताह में अधिक खर्च करेंगे या आप अपनी कमाई बढ़ाने की तरफ ज्यादा ध्यान देंगे? यदि इस तरह के प्रश्न आपको तनाव दे रहे हैं, तो हम आपकी चिंता को कम करने के लिए 7 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं। जिससे आपको आने वाले सप्ताह के बारे में कुछ जानकारी मिल जाएगी। यहां हमारे पंडित सुजीत जी महाराज ने सभी 12 राशियों की जन्म कुंडली का साप्ताहिक राशिफल तैयार किया है। इसके माध्यम से आप जान सकेंगे कि आने वाला समय आपके लिए कैसा रहने वाला है।
साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 अगस्त 2023 (Weekly Prediction 7 Aug To 13 Aug 2023)
मेष (21 मार्च - 19 अप्रैल) साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह मंगलवार के बाद जॉब में पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा प्रोमोशन में कई रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बुधवार के बाद कोई नवीन व्यावसायिक डील आपको सफल करेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। प्रतिदिन अन्न का दान करें।
वृषभ (21 मई - 20 जून) साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह व्यवसाय में मंगलवार के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। इस वीक कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। अन्न वस्त्र का दान करते रहें।
मिथुन (21 मई - 20 जून) साप्ताहिक राशिफल
गुरुवार के बाद शिक्षा में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय है। बहुत दिनों से लंबित प्रोमोशन की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। उदर रोग से समस्या हो सकती है। लाल व हरा रंग शुभ है। मंगलवार को किसी रुके सरकारी कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
कर्क (21 मई - 20 जून) साप्ताहिक राशिफल
इस वीक बैंकिंग व टीचिंग से जुड़े लोग सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। कर्क व वृश्चिक राशि के आफिसर्स आपकी हेल्प करेंगे।छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में प्रगति मार्ग पर रहेंगे। नित्य हनुमान जी की उपासना करते रहें। लाल व सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।
सिंह (21 मई - 20 जून) साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह मंगलवार के बाद जॉब में विशेष प्रगति सम्भावित है। पॉलिटिक्स, प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को यह सप्ताह विशेष लाभान्वित करेगा।आसमानी व नारंगी रंग शुभ है। इस सप्ताह प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ बहुत ही पुण्यदायी है।
कन्या (21 मई - 20 जून) साप्ताहिक राशिफल
व्यवसाय के लिए लाभदायक डील सम्भावित है। जॉब में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें। रुके धन का आगमन होगा। शुक्रवार के बाद धार्मिक यात्रा होगी। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
तुला (21 मई - 20 जून) साप्ताहिक राशिफल
जॉब को लेकर प्रसन्न होने का सुअवसर है। केतु व शुक्र आर्थिक लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कर्क व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। बैंगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
वृश्चिक (21 मई - 20 जून) साप्ताहिक राशिफल
इस वीक मंगलवार के बाद व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। बुधवार के बाद जॉब में प्रगति के लिए अनुकूल समय है। इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति का लाभ ले सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ नियमित करें। तिल का दान करें।
धनु (21 मई - 20 जून) साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह के प्रथम दो दिन जॉब में प्रगति व प्रोमोशन के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यावसायिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक सुख में प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ है। शनि गोचर उदर विकार दे सकता है। पीला व हरा रंग शुभ है। तुलसी व बेल का पेड़ लगाएं।
मकर (21 मई - 20 जून) साप्ताहिक राशिफल
बुधवार से जॉब व व्यवसाय में उन्नति सम्भावित है। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। बुधवार को उड़द का दान करें। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी। मंगल स्वास्थ्य में कष्ट दे सकता है। अन्न दान करें।
कुंभ (21 मई - 20 जून) साप्ताहिक राशिफल
गुरुवार के बाद जॉब में आशातीत सफलता विशेषकर पद परिवर्तन सम्भावित है। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। बेल का पेड़ लगाएं। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। सूर्य के कर्क गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को पालक खिलाएं।
मीन (21 मई - 20 जून) साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह जॉब में अपने कार्यों के प्रति लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।शिक्षा में प्रगति हो सकती है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें। मंगल व शुक्र रियल स्टेट में लाभ देगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रतिदिन भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।
