अध्यात्म

Weekly Horoscope : मोटा लाभ कमाएंगे इन 6 राशियों के लिए, पूरे सप्ताह होगी धनवर्षा

Weekly Horoscope 4 to 10 May 2026 : इस पूरे सप्ताह मंगल-शनि मीन में, गुरु मिथुन में, सूर्य-बुध मेष में और शुक्र वृषभ राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा?

Image

साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशियों के लिए

Weekly Horoscope 4 to 10 May 2026 : इस सप्ताह की शुरुआत 4 मई से हो रही है और अंत 10 मई को होगा। यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से होगी। इस सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके साथ ही 8 मई को शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में पहुंच जाएंगे। बुध और सूर्य मेष राशि में और शुक्र मिथुन राशि में कर्क में गुरु रहेंगे। सिंह में केतु राहु कुंभ में रहेंगे।

मीन में शनि और मंगल विराजमान रहेंगे। यह सप्ताह आध्यात्म, दान-पुण्य और कर्म को भगवान को समर्पित करने का समय है। यह समय अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने और भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में रहने का है। दान-पुण्य में निरंतरता जरूरी है, इसलिए इस सप्ताह रोज थोड़ा-थोड़ा दान करें। किसी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी अर्पित करें और उनकी परिक्रमा करें। इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

मेष राशि का 4 से 10 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए करियर और बिजनेस में लगातार प्रगति के संकेत हैं। मंगल और शनि का बारहवें भाव में गोचर खर्च बढ़ा सकता है, लेकिन गुरु का तृतीय भाव में होना आपकी मेहनत को सही दिशा देगा। सप्ताह के मध्य के बाद रुके हुए काम बनने लगेंगे और बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है। बैंकिंग, मीडिया और आईटी फील्ड के लोगों को जॉब चेंज या प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन थकान से बचें।

उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, सफेद

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 80%

वृषभ राशि का 4 से 10 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहेगा। सप्ताह के मध्य के बाद अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। मंगल-शनि का एकादश भाव में होना इनकम बढ़ाने के नए रास्ते खोल सकता है। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे और करियर में ग्रोथ दिखेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और धार्मिक यात्रा के भी योग बन सकते हैं।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और शनिवार को सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

शुभ अंक: 04, 08

भाग्य प्रतिशत: 70%

मिथुन राशि का 4 से 10 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह एक्टिव और प्रोग्रेसिव रहेगा। बुध, सूर्य और चन्द्रमा का अच्छा प्रभाव आपके काम को गति देगा। बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जॉब में आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स आपको आगे बढ़ाएंगी और सीनियर्स आपसे प्रभावित होंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है, वे अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे और सफलता मिलेगी।

उपाय: श्री रामचरितमानस का पाठ करें और अन्न दान करें।

शुभ रंग: हरा, सफेद

शुभ अंक: 05, 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि का 4 से 10 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत और धैर्य का रहेगा। गुरु का द्वादश और शनि-मंगल का नवम गोचर आपको मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा। शिक्षा और करियर में अच्छे प्रयास करेंगे और संतान की तरफ से खुशी मिल सकती है। सरकारी काम जो रुके हुए थे, वे इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति भी मिलेगी।

उपाय: शनिवार को तिल और उड़द का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, नीला

शुभ अंक: 05, 07

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि का 4 से 10 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि के लिए यह सप्ताह करियर में नई ऊंचाइयां दे सकता है। सूर्य का प्रभाव आपको सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में सफलता दिलाएगा। बिजनेस में विस्तार होगा, लेकिन सप्ताह की शुरुआत में धन के लेन-देन में सावधानी जरूरी है। मंगलवार के बाद स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

उपाय: भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि का 4 से 10 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह सफलता और उपलब्धियों से भरा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में ग्रोथ दिखेगी। मंगलवार से शनिवार के बीच धन लाभ के मजबूत योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी सफलता मिल सकती है।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 05, 08

भाग्य प्रतिशत: 80%

तुला राशि का 4 से 10 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि के लिए यह सप्ताह करियर और फाइनेंस दोनों के लिहाज से अच्छा रहेगा। शुक्र और सूर्य का प्रभाव बिजनेस में लाभ दिलाएगा और जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

उपाय: सात अन्न का दान करें और गणेश जी की पूजा करें।

शुभ रंग: नीला, सफेद

शुभ अंक: 04, 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि का 4 से 10 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह हर क्षेत्र में प्रगति देने वाला रहेगा। मंगल और गुरु का प्रभाव आपको आत्मविश्वास देगा और काम में सफलता दिलाएगा। आईटी, बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में नई डील फाइनल होगी और धन लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय: श्री रामचरितमानस का पाठ करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: लाल, सफेद

शुभ अंक: 05, 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि का 4 से 10 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर में नई दिशा देने वाला रहेगा। मंगलवार के बाद जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा।

उपाय: चने की दाल और हल्दी का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, लाल

शुभ अंक: 05, 07

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि का 4 से 10 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत का फल देने वाला रहेगा। शनि-मंगल का तृतीय गोचर आपको मेहनती बनाएगा और उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जॉब और बिजनेस में स्थिरता आएगी और नई योजनाएं सफल होंगी। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और अनावश्यक जोखिम से बचें।

उपाय: गणेश जी की पूजा करें और शनिवार को तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 05, 08

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि का 4 से 10 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर और शिक्षा में सफलता दिलाने वाला रहेगा। गुरु का पंचम गोचर स्टूडेंट्स के लिए बहुत शुभ है और उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे। जॉब में भी आपकी मेहनत रंग लाएगी और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों का सहयोग भी बना रहेगा।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।

शुभ रंग: आसमानी, नीला

शुभ अंक: 04, 06

भाग्य प्रतिशत: 80%

मीन राशि का 4 से 10 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। गुरु का चतुर्थ और सूर्य का द्वितीय गोचर परिवार और धन के लिए शुभ संकेत दे रहा है। शनि-मंगल का प्रभाव मेहनत बढ़ाएगा लेकिन उसका फल भी मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और बिजनेस में भी ग्रोथ दिखेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक तनाव से बचें।

उपाय: उड़द और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: पीला, लाल

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article