Weekly Horoscope (2 to 8 february 2026): फरवरी माह के पहले सप्ताह की शुरुआत 2 फरवरी से हो रही है। इसके साथ ही इस सप्ताह का अंत 8 फरवरी को होगा। सप्ताह की शुरुआत के दौरान चंद्रमा अपनी राशि कर्क में मौजूद रहेंगे। वहीं, रात 10 बजकर 47 पर वो सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं, 3 फरवरी को बुध मकर राशि से निकलकर कुंभ में चले जाएंगे। इसी प्रकार 6 फरवरी शुक्र भी कुंभ राशि में चले जाएंगे। वहीं, मकर में सूर्य और मंगल मौजूद रहेंगे। कुंभ में राहु पहले से ही विराजमान रहेंगे। मीन में शनि रहेंगे। मिथुन में वक्री चाल चलते हुए गुरु विराजमान रहने वाले हैं। सिंह में केतु रहेंगे।
फाल्गुन माह के पहले दिन से यह सप्ताह प्रारंभ हो रहा है। यह दिन सोमवार भगवान शिव की उपासना का है। इस दौरान सूर्य, चंद्रमा और 9 ग्रहों सहित नदियों और वृक्षों की पूजा के समन्वित रूप में पार्थिव शिवलिंग की उपासना का विशेष महत्त्व है। यह सप्ताह सभी के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, धन और खुशियों का संदेश लेकर आएगा। आइए जानते हैं कि यह नया सप्ताह सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए व्यवसाय और जॉब में सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। मैनेजमेंट, आईटी और बैंकिंग जॉब में प्रोन्नति की संभावना है। किसी पुराने रुके कार्य को पूरा करने का समय है। परिवार और मित्रों का सहयोग लाभ देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक मेहनत से थकान हो सकती है। स्टूडेंट्स पढ़ाई में ध्यान दें और लंबित प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करें। लव लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी, भावनात्मक मामलों में समझदारी रखें।
उपाय: प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। शनिवार को सवा किलो उड़द का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए जॉब और व्यवसाय में अच्छे अवसर आएंगे। टीम वर्क में सफलता मिलेगी। कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना हो सकती है। ऑफिस में मानसिक तनाव कम रखें और परिवार व करीबी रिश्तेदारों से विवाद से बचें। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, परीक्षा या प्रोजेक्ट में प्रगति के योग हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। लव लाइफ में थोड़ी खटास आ सकती है, समझदारी से काम लें।
उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। कम्बल और तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, सफेद
मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यवसाय और जॉब में नए अवसर लेकर आएगा। लंबे समय से रुके धन की प्राप्ति होगी। सरकारी और ऑफिस कार्य पूरे होंगे। स्टूडेंट्स अपने अध्ययन में नियमितता बनाएं और कोई नया कोर्स या प्रोजेक्ट शुरू करें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन भावनात्मक निर्णय सोच-समझकर लें।
उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। कम्बल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह राजनीति, प्रशासन और व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में प्रोमोशन के लिए प्रयासरत रहें। स्टूडेंट्स पढ़ाई में मेहनत करेंगे और परीक्षा या प्रोजेक्ट में लाभ मिलेगा। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव होंगे। वाणी और व्यवहार में हमेशा मृदुभाषिता बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें। गुड़ और अनार का दान करें।
शुभ रंग: लाल, सफेद
सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यवसाय और जॉब में प्रगति से भरा रहेगा। मित्रों और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स ध्यान और योग से लाभ उठाएंगे। संतान के विवाह या परिवारिक आयोजन में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में रोमांच और खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान भास्कर की पूजा करें। अन्न और कम्बल का दान करें।
शुभ रंग: पीला, आसमानी
कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए व्यवसाय और जॉब में स्थिति मजबूत होगी। नया व्यावसायिक अनुबंध लाभदायक रहेगा। धन का आगमन बुधवार के बाद होगा। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में अच्छे परिणाम पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लव लाइफ सुखद और प्रेमपूर्ण रहेगी। धार्मिक यात्रा की योजना सफल होगी।
उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम और श्री सूक्त का पाठ करें। लाल वस्त्र, फल और कम्बल का दान करें।
शुभ रंग: बैगनी, हरा
तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यवसाय और जॉब में लाभदायक रहेगा। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में प्रगति करेंगे। चंद्रमा और गुरु का गोचर लाभ देंगे। व्यवसाय में कन्या और मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभकारी रहेगा। धन का आगमन होगा। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आनंददायक रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णु की पूजा करें। ऊनी वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए जॉब और व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके धन की प्राप्ति होगी। स्टूडेंट्स परीक्षा या कोर्स में सफलता पाएंगे। व्यवसाय में मित्रों और परिवार का सहयोग लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करें। रविवार और मंगलवार को गेहूं और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, लाल
धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यवसाय और जॉब में प्रगति से भरा रहेगा। नए प्रोजेक्ट और बिजनेस अवसर प्राप्त होंगे। स्टूडेंट्स अध्ययन में अनुशासित रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ में उत्साह और आनंद बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्योपासना करें और पिता का चरण स्पर्श करें। अनार का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, सफेद
मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए शनि, शुक्र और चंद्रमा जॉब और व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। गृह निर्माण या कोई विशेष उद्देश्य पूरा होगा। स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई के लिए समय अनुकूल रहेगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णु जी की पूजा करें। बुधवार और शनिवार को तिल का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी, हरा
कुम्भ राशि का साप्ताहिक राशिफल
कुम्भ राशि वालों के लिए मंगलवार के बाद चंद्रमा जॉब में आशातीत सफलता देगा। गृह निर्माण या नया कार्य प्रारंभ होगा। स्टूडेंट्स परीक्षा या अध्ययन में लाभ प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें। गाय को गुड़ और हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग: सफेद, पीला
मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि वालों के लिए सप्ताह के पहले दो दिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। स्टूडेंट्स अध्ययन में लाभान्वित होंगे। व्यवसाय और जॉब में प्रगति होगी। लव लाइफ में तनाव से बचें।
उपाय: प्रतिदिन श्री सूक्त और हनुमानबाहुक का पाठ करें। शनिवार और बुधवार को उड़द का दान करें।
शुभ रंग: लाल, सफेद
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
