अध्यात्म

Weekly Horoscope : डायमंड टाइम साबित होगा 11 से 17 मई तक का समय, ये 5 राशियां कमाएंगी महालाभ

Weekly Horoscope 11 to 17 May 2026 : 11 मई से शुरू होकर 17 मई को खत्म होने वाला यह सप्ताह सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है? आइए यह साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं।

Image

साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशि वालों के लिए

Weekly Horoscope 11 to 17 May 2026 : इस नए सप्ताह की शुरुआत 11 मई से 2026 से हो रही है। इस दिन मंगल अपनी राशि मेष में गोचर कर जाएंगे। वहीं, इसी दिन ही सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगए। 13 मई को बुध कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 14 मई को गुरु पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। 14 मई को शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही 15 मई को बुध वृषभ राशि में और सूर्य भी वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस सप्ताह के अंतिम दिन शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।

इस पूरे सप्ताह शनि मीन और राहु कुंभ में रहेंगे। सिंह राशि में केतु रहेंगे। इसके साथ ही कुंभ राशि में चंद्रमा रहेंगे और ढाई दिन में वे मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। यह सप्ताह आर्थिक प्रगति, सकारात्मक सोच और कर्मयोग का सप्ताह रहेगा। 15 मई को वृषभ संक्रांति है। इस दिन सूर्य मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य की शुभता बढ़ाने के लिए प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें तथा गायत्री मंत्र का जप करें। ज्येष्ठ माह चल रहा है, इसलिए शीतल जल, गुड़, मिष्ठान, फल, सुराही, छाता और घड़े का दान बहुत पुण्यदायी रहेगा। घर के बाहर पथिकों और पक्षियों के लिए पानी अवश्य रखें। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलना ही इस सप्ताह का मुख्य संदेश है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह पूरा सप्ताह कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह सूर्य द्वितीय भाव में रहेंगे जबकि मंगल और शनि बारहवें भाव में गोचर करेंगे। आईटी, बैंकिंग और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। मेष, मकर और कर्क राशि के मित्रों का सहयोग लाभ देगा। 15 मई के बाद सूर्य का प्रभाव आर्थिक मामलों में राहत देगा। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। शनिवार के दिन स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है, इसलिए खानपान पर ध्यान रखें। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा लेकिन समय प्रबंधन जरूरी रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह गुरु द्वितीय भाव में और शनि-मंगल एकादश भाव में रहेंगे, जिससे रुका हुआ धन मिलने के योग बनेंगे। 15 मई के बाद सूर्य आपकी ही राशि में आ जाएंगे, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। घर निर्माण, वाहन खरीद या प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों की योजना बन सकती है। मीडिया, मैनेजमेंट और बैंकिंग फील्ड से जुड़े लोगों को करियर में प्रगति मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। लव रिलेशनशिप्स में स्थिरता आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन थकान से बचें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, हरा

भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

शनि और मंगल दशम भाव में रहेंगे तथा गुरु आपकी ही राशि में गोचर करेंगे। यह सप्ताह नौकरी परिवर्तन और करियर ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बुधवार के बाद रुके हुए सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। बैंकिंग, आईटी और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन मानसिक तनाव से बचें।

उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: नीला, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल

बुधवार के बाद भाग्य भाव का चन्द्रमा आपको सफलता दिलाएगा। शनि और मंगल नवम भाव में रहकर करियर और शिक्षा में लाभ देंगे। 15 मई के बाद सूर्य एकादश भाव में आकर आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे। स्टूडेंट्स को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में लाभ होगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मन धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों से भरा रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें और प्रतिदिन तिल का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, हरा

भाग्य प्रतिशत: 85%

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल

15 मई के बाद सूर्य दशम भाव में आकर नौकरी और व्यवसाय में सफलता देंगे। शुक्र और बुध का प्रभाव मीडिया, आईटी, टीचिंग और बैंकिंग क्षेत्र के लोगों को विशेष लाभ देगा। राजनीति से जुड़े लोगों को नई पहचान और पद मिल सकता है। बुधवार से शुक्रवार के बीच रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी भावुकता रह सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन अधिक तनाव लेने से बचें।

उपाय: प्रतिदिन पक्षियों को दाना और पानी दें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

अष्टम सूर्य और सप्तम शनि-मंगल आपके लिए शुभ फलदायी रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में चन्द्रमा छठे भाव में रहकर आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे।नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा। व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श करें और श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: बैंगनी, हरा

भाग्य प्रतिशत: 85%

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में पंचम चन्द्रमा और भाग्य भाव के गुरु का प्रभाव आपके लिए शुभ रहेगा। शनि और मंगल छठे भाव में रहकर बिजनेस में सफलता देंगे। बुधवार के बाद बैंकिंग, मीडिया और आईटी क्षेत्र के लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। बड़े भाई का सहयोग लाभकारी रहेगा। धन आगमन के योग हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

उपाय: भगवान विष्णु जी की पूजा करें और बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: हरा, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल

15 मई के बाद सूर्य सप्तम भाव में आकर आपके लिए शुभ परिणाम देंगे। मंगल और गुरु का प्रभाव व्यवसाय और करियर में सफलता देगा। स्टूडेंट्स शिक्षा में प्रगति करेंगे। गुरुवार के बाद परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव का ध्यान करें और जरूरतमंदों को अन्न दान करें।

शुभ रंग: पीला, हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल

सूर्य पंचम भाव में और शनि-मंगल चतुर्थ भाव में रहेंगे। गुरु का प्रभाव व्यवसाय को बढ़ाने में मदद करेगा। बुधवार के बाद नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी, हरा

भाग्य प्रतिशत: 70%

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल

शनि और मंगल तृतीय भाव में तथा गुरु छठे भाव में रहेंगे। यह सप्ताह आपके लिए मेहनत और सफलता दोनों लेकर आएगा। व्यवसाय में रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में लंबे समय से रुका कोई कार्य पूर्ण हो सकता है। नौकरी में प्रगति होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु जी की पूजा करें और रविवार को तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी, नीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

गुरु पंचम भाव में रहकर छात्रों और करियर के लिए शुभ फल देंगे। सप्ताह की शुरुआत में चन्द्रमा आपकी ही राशि में रहेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। बुधवार के बाद घर निर्माण या प्रॉपर्टी से जुड़ा कार्य शुरू हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय दोनों में लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और प्रतिदिन गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: सफेद, हरा

भाग्य प्रतिशत: 66%

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चन्द्रमा द्वादश भाव में रहेंगे जबकि गुरु चतुर्थ भाव में शुभ फल देंगे। शनि और मंगल आपकी ही राशि में रहकर आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सक्रियता बढ़ाएंगे। इस सप्ताह विवादों से बचना होगा। बुधवार के बाद चन्द्रमा आपकी राशि में आकर आर्थिक सुख में वृद्धि करेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स को शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: पीला, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article