अध्यात्म

Weekly Horoscope, 10-16 July 2023: पूरे सप्ताह मिथुन, सिंह, कन्या वालों पर भोलेनाथ रहेंगे मेहरबान, जानें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Rashifal, (Weekly Horoscope in Hindi), साप्ताहिक राशिफल 10-16 July 2023: सावन सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat) के साथ ये नया सप्ताह शुरू हो रहा है। इसी के साथ इस सप्ताह सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri), प्रदोष व्रत (Sawan Pradosh Vrat), एकादशी व्रत (Ekadashi Vrat) जैसे तमाम बड़े त्योहार पड़ेंगे। जानिए किन राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

Image

Weekly Horoscope, 10-16 July 2023 In Hindi

Weekly Rashifal, (Weekly Horoscope in Hindi), साप्ताहिक राशिफल 10-16 July 2023: इस सप्ताह के पहले दिन शनि कुम्भ, गुरु मेष, सूर्य मिथुन, बुध कर्क, मंगल-शुक्र सिंह तथा केतु तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मीन राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कर्क व मीन राशि के जातकों को धन के लेन देन के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व सिंह राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कुम्भ व वृष राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल...

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा का इस राशि में गोचर शुभ है। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा प्रोमोशन में कई रुके कार्य बनेंगे। सिंह व तुला राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का मेष गोचर व्यवसाय में सफल करेगा। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। शनिवार को सवा किलो उड़द व तिल का दान करें।

वृष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह शनि का कुम्भ गोचर शुभ है। व्यवसाय में गुरुवार के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। इस वीक कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। तिल का दान करते रहें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

गुरुवार के बाद चन्द्रमा का वृष गोचर शुभ है। यह समय व्यवसाय में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित प्रोमोशन की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। नेत्र रोग से समस्या हो सकती है। लाल व हरा रंग शुभ है। सोनवार को किसी रुके सरकारी कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस वीक राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। मेष व वृश्चिक राशि के आफिसर्स आपकी हेल्प करेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में प्रगति मार्ग पर रहेंगे। नित्य हनुमान जी की उपासना करते रहें। लाल व पीला रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह मंगलवार के बाद सूर्य का मिथुन व चन्द्रमा का मेष फिर गुरुवार से वृष गोचर व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं। शनि का सप्तम गोचर पॉलिटिक्स, प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। इस सप्ताह प्रतिदिन सुंदरकांड बहुत ही पुण्यदायी है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह शनि खष्ठम हैं। बुध व मंगल गोचर लाभदायक है। जॉब में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें। रुके धन का आगमन होगा। शुक्रवार के बाद धार्मिक यात्रा होगी। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। बुधवार को नीले वस्त्र व तिल का दान करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह बुधवार के बाद चन्द्रमा का इस राशि से अष्टम व शनि का पंचम गोचर शुभ है। जॉब को लेकर प्रसन्न होने का सुअवसर है। चन्द्र व राशि स्वामी शुक्र गोचर शुक्रवार के बाद लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस वीक के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से पंचम है। व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। बुधवार के बाद चन्द्रमा का वृष व शनि का इसी राशि से चतुर्थ गोचर जॉब में प्रगति के लिए अनुकूल है। इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति का लाभ ले सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ नियमित करें। मूंग व गुड़ का दान करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह चन्द्रमा व गुरु जॉब में प्रगति देगा। व्यावसायिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में मेष व मकर राशि से लाभ है। शनि गोचर उदर विकार दे सकता है। पीला व हरा रंग शुभ है। तुलसी का पेड़ लगाएं।

मकर साप्ताहिक राशिफल

शनि का इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा का भी इसी राशि से चतुर्थ गोचर बुधवार से जॉब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी। मंगल व चन्द्रमा दाम्पत्य जीवन में तनाव दे सकता है।

कुम्भ साप्ताहिक राशिफल

गुरुवार के बाद चन्द्रमा का पंचम गोचर जॉब में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। बेल का पेड़ लगाएं। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। सूर्य के मिथुन गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।

मीन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। शिक्षा में प्रगति हो सकती है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें। मंगल रियल स्टेट में लाभ देगा। गुरुवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रतिदिन माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article