Weekly Festivals 19 To 25 June 2023 In Hindi: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2023) के साथ जून का नया सप्ताह शुरू हो गया है। इसी के साथ इस हफ्ते के दूसरे दिन यानी 20 जून को जगन्नाथ रथयात्रा (Jagannath Rath Yatra) निकाली जाएगी। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) मनाया जाएगा। वहीं 22 जून को विनायक चतुर्थी व्रत (Vinayak Chaturthi June 2023) रखा जाएगा। इसी के साथ स्कन्द षष्ठी (Skanda Sashti 2023) और भानु सप्तमी (Bhanu Saptami 2023) जैसे व्रत-त्योहार भी इसी हफ्ते में पड़ेंगे। जानिए जून में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की पूरी डिटेल।
साप्ताहिक व्रत-त्योहार जून 2023 (Weekly Vrat-Tyohar June 2023)
| तारीख | त्योहार |
| 19 जून 2023, सोमवार | आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2023 का प्रारंभ |
| 20 जून 2023, मंगलवार | आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन और जगन्नाथ रथयात्रा |
| 21 जून 2023, बुधवार | आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस |
| 22 जून 2023, गुरुवार | आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन और विनायक चतुर्थी |
| 23 जून 2023, शुक्रवार | आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पांचवां दिन |
| 24 जून 2023, शनिवार | आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का छठा दिन और स्कन्द षष्ठी |
| 25 जून 2023, रविवार | आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का सातवां दिन और भानु सप्तमी |
साप्ताहिक ग्रह गोचर
- 21 जून 2023 से बुध का अस्त होना आरंभ होगा और इसका समापन 12 जुलाई 2023 को होगा।
- 24 जून 2023 में बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे जहां ये 8 जुलाई 2023 तक विराजमान रहेंगे।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि क्या है?
गुप्त नवरात्रि का त्योहार विशेष रूप से ‘साधकों’ या संतों द्वारा मनाया जाता था। इस नवरात्रि में तांत्रिक तंत्र मंत्र सिद्ध करने के लिए गुप्त रूप से अनुष्ठान करते हैं। ये नवरात्रि तांत्रिक पूजा के लिए लोकप्रिय है। गुप्त नवरात्रि में सिद्धी पाने के लिए दस महाविद्याओं की साधना की जाती है। ये 10 महाविद्याएं हैं मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धुम्रावती, मां बंगलामुखी, मातंगी और कमला देवी। इन सभी में प्रमुख देवी मां काली हैं।
