अध्यात्म

Vishwakarma Puja Samagri In Hindi: विश्वकर्मा पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा, यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट

Vishwakarma Puja Samagri List In Hindi pdf: विश्वकर्मा पूजा का त्योहार 17 सितंबर को मनाया जाता है। मान्यताओं अनुसार इस दिन निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा जी का जन्म हुआ था। यहां हम आपको बताएंगे विश्वकर्मा पूजा में क्या-क्या लगता है।

Image

Vishwakarma Puja Samagri List In Hindi

Vishwakarma Puja Samagri List In Hindi pdf: विश्वकर्मा पूजा का त्योहार सूर्य देव के कन्या राशि में प्रवेश करने के दौरान मनाया जाता है। कहते हैं ये वही दिन है जब निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था। इन्हें देवताओं के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। इसलिए हर साल 17 सितंबर को इनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर इनकी विधि विधान पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन लोग अपने काम में प्रयोग होने वाली मशीनों और औजारों की भी पूजा करते हैं। ये पूजा कार्यस्थल पर ही की जाती है। चलिए जानते हैं विश्वकर्मा पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी।

Vishwakarma Puja Samagri List In Hindi pdf (विश्ववकर्मा पूजा सामग्री लिस्ट)

सामग्रीमात्रासामग्रीमात्रासामग्रीमात्रा
इत्र1 छोटी शीशीजौ100 ग्रामलाल वस्त्र1 मीटर
गरी का गोला (सूखा)2 पीसरोली10 ग्रामपीला वस्त्र1 मीटर
पानी वाला नारियल1 पीसपीला सिंदूर10 ग्रामकुश (पवित्री)4 पीस
जटादार सूखा नारियल1 पीसपीला अष्टगंध चंदन10 ग्रामलकड़ी की चौकी1 पीस
अक्षत (साबुत चावल)1 किलोलाल सिंदूर10 ग्रामदोना (छोटा-बड़ा)1-1 पीस
धूपबत्ती1 पैकेटहल्दी (पिसी)50 ग्राममिट्टी का कलश (बड़ा)1 पीस
रुई की बत्ती (गोल / लंबी)1-1 पैकेटहल्दी (समूची)50 ग्राममिट्टी का प्याला8 पीस
देशी घी500 ग्रामसुपाड़ी (समूची बड़ी)100 ग्राममिट्टी की दियाली8 पीस
कपूर20 ग्रामलौंग10 ग्रामहवन कुण्ड1 पीस
कलावा5 पीसइलायची10 ग्राममाचिस1 पीस
चुनरी (लाल / पीली)1/1 पीससर्वौषधि1 डिब्बीआम की लकड़ी2 किलो
बताशा500 ग्रामसप्तमृत्तिका1 डिब्बीनवग्रह समिधा1 पैकेट
गंगाजल1 शीशीपीली सरसों50 ग्रामहवन सामग्री500 ग्राम
नवग्रह चावल1 पैकेटजनेऊ5 पीसतिल100 ग्राम
गुड़100 ग्रामकमलगट्टा100 ग्रामशहद50 ग्राम
पंचमेवा200 ग्रामपंचरत्न व पंचधातु1 डिब्बीधोती और अगोंछा (पीला/लाल)1-1पीस
Vishwakarma Puja Samagri List In Hindi pdf

Vishwakarma Puja Samagri List In Hindi pdf

विश्वकर्मा पूजा विधि (Vishwakarma Puja Vidhi)

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। इसके बाद आपके काम में रोजाना उपयोग में आने वाली मशीनों को साफ करें। फिर पूजा करने बैठे। इस दिन भगवान विश्वकर्मा के साथ-साथ मशीनों की भी पूजा की जाती है। विश्वकर्मा जी को कुमकुम, गुलाल, हल्दी, व फूल, फल, अक्षत, अबीर, मेवे, मिठाई इत्यादि चीजें अर्पित करें। इसके बाद आटे की रंगोली बनाकर उनके ऊपर सात तरह के अनाज रखें। फिर पूजा स्थल पर जल से भरा एक कलश रखें। भगवान को धूप दिखाएं और आरती करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article