Vinayaka Chaturthi 2024: हिंदू धर्म में हर महीने की चतुर्थी को गणपति की पूजा के लिए उत्तम माना गया है। इस दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने से और व्रत रखने से साधक के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं और हर सुख की प्राप्ति होती है। विनायक चतुर्थी का व्रत हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। विनायक चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन नहीं करने चाहिए। इस दिन चंद्रमा दूषित होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन का चंद्रमा कंलकित होता है। इसके दर्शन करने से व्यक्ति को भी कलंक का सामना करना पड़ सकता है। आइए अब जानते हैं कि आषाढ़ महीने में विनायक चतुर्थी का व्रत किस दिन रखा जाएगा।
Vinayaka Chaturthi 2024 (विनायक चतुर्थी डेट 2024)
विनायक चतुर्थी का व्रत हर मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 9 जुलाई को सुबह 6 बजकर 8 मिनट से होगी। वहीं इस तिथि का समापन 10 जुलाई को सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर होगी। ऐसे में 9 जुलाई 2024 को रखा जाएगा।Vinayaka Chaturthi 2024 Shubh Muhurat (विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार विनायक चतुर्थी का व्रत 9 जुलाई 2024 रखा जाएगा। इस दिन पूजा के लिए सुबह 11 बजकर 3 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 50 मिनट तक का मुहूर्त शुभ रहेगा। इस मुहूर्त पूजा करना शुभ फलदायी होगा।Vinayaka Chaturthi Puja Vidhi (विनायक चतुर्थी पूजा विधि)
- विनायक चतुर्थी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और गणपति का ध्यान करें।
- उसके बाद घर के मंदिर की सफाई करके साफ चौकी पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें।
- फिर गणपति को जी फूल, अक्षत, चंदन और दुर्वा अर्पित करें।
- उसके बाद विनायक चतुर्थी की कथा का पाठ करें और मंत्र का जाप करें।
- अंत में गणेश जी की आरती करके भोग लगाएं।
