Islamic New Year 1446 (7 July To 26 June 2025): मुहर्रम का महीना 8 जुलाई से शुरू हो गया है। ये इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होने के साथ-साथ रमजान के बाद दूसरा सबसे पवित्र महीना भी माना जाता है। जानकारी अनुसार इस्लामिक न्यू ईयर की शुरुआत 622 AD में हुई थी। इस्लाम में मुहर्रम महीना शोक या मातम का महीना कहा जाता है क्योंकि इस महीने की 10 तारीख को इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। इस्लामिक नव वर्ष को हिजरी नव वर्ष भी कहा जाता है। चलिए जानते हैं नए इस्लामिक नव वर्ष में आने वाले प्रमुख त्योहारों की डेट।
इस्लामिक कैलेंडर 1446 (Islamic Calendar 1446)
| त्योहार | हिजरी तिथि | ग्रेगोरियन तिथि |
| मुहर्रम का आरंभ (पवित्र महीना) | 1 मुहर्रम 1446 | 8 जुलाई 2024 |
| इस्लामी नववर्ष | 1 मुहर्रम 1446 | 8 जुलाई 2024 |
| आशूरा के उपवास | 10 मुहर्रम 1446 | 17 जुलाई 2024 |
| सफर का आरंभ | 1 सफर 1446 | 5 अगस्त 2024 |
| रबी अल-अव्वल का आरंभ | 1 रबी अल-अव्वल 1446 | 4 सितंबर 2024 |
| ईद ए मिलाद | 12 रबी अल-अव्वल 1446 | 16 सितंबर 2024 |
| रबी अल-थानी का आरंभ | 1 रबी अथ-थानी 1446 | 04 अक्टूबर 2024 |
| जुमादा अल-उला का आरंभ | 1 जुमादा अल-उला 1446 | 3 नवबंर 2024 |
| जुमादा अल-आखिरह का आरंभ | 1 जुमादा अल-अखिरा 1446 | 2 दिसंबर 2024 |
| इसरा' मिराजू | 27 राजाब 1446 | 27 जनवरी 2025 |
| शब-ए-बारात | 15 शाबान 1446 | 14 फरवरी 2025 |
| रमज़ान का आरंभ | 1 रमज़ान 1446 | 1 मार्च 2025 |
| लैलत-उल-क़द्र | 26 रमज़ान 1446 | 26 मार्च 2025 |
| ईद अल फितर | 1 शव्वाल 1446 | 30 मार्च 2025 |
| हज यात्रा शुरू | 8 धुल-हिज्जा 1446 | 4 जून 2025 |
| अराफा का दिन | 9 धुल-हिज्जा 1446 | 5 जून 2025 |
| ईद उल-अज़्हा | 10 धुल हिज्जा 1446 | 6 जून 2025 |
जहां अंग्रेजी नव वर्ष की शुरुआत 1 जनवरी से होती है तो वहीं इस्लामिक नया साल मुहर्रम महीने की पहली तारीख से शुरू होता है। इसलिए मुहर्रम की पहली तारीख हर मुसलमान के लिए खास होती है।
