अध्यात्म

Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: संकष्टी चतुर्थी पर गणेश पूजा के बाद करें इन चीजों का दान, दूर होंगी जीवन की बाधाएं

Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा के बाद आप कुछ चीजों का दान कर सकते हैं। आज किया गया दान आपकी बाधाओं को दूर करता है। जानें आज संकष्टी की दान लिस्ट...

Image

विभुवन संकष्टी चतुर्थी पर क्या दान करें

Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। अधिक मास में पड़ने वाली विभुवन संकष्टी चतुर्थी का महत्व और भी बढ़ जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान गणपति बप्पा पूजा करने और जरूरतमंदों को दान देने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं तथा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक ग्रंथों की मानें तो पूजा के साथ दान का भी विशेष महत्व होता है, क्योंकि दान से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है। आइए जानते हैं आज संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का पूजन का पूजन करने के बाद किन चीजों का दान (Sankashti Chaturthi Daan) करना चाहिए।

अन्न का दान करें

सनातन हिंदू परंपरा में अन्न दान को सभी दानों में सर्वोत्तम बताया गया है। विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा के बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों को चावल, गेहूं, दाल या अन्य तरह के अन्न का दान करना शुभ फल देने वाला है। मान्यता है कि भूखे व्यक्ति को भोजन या अनाज देने से भगवान गणेश विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं और परिवार में कभी अन्न की कमी नहीं होने देते हैं।

गुड़ और तिल का दान करें

भगवान गणेश को गुड़ और तिल से बनी वस्तुएं अत्यंत प्रिय मानी जाती हैं। पूजा के दौरान गणेश जी को गुड़ और तिल का भोग अर्पित करें और इसके बाद इन्हें जरूरतमंदों में वितरित करें। ऐसा करना शुभ फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार गुड़ मिठास और सकारात्मकता का प्रतीक है, जबकि तिल पवित्रता और शुभता का प्रतिनिधित्व करता है। यही कारण है कि इन दोनों का एक साथ दान करने से जीवन में चल रही परेशानियों में कमी आने और मानसिक शांति मिलती है।

वस्त्र दान करें

विभुवन संकष्टी चतुर्थी पर वस्त्र दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को नए और साफ-सुथरे कपड़े दान करने चाहिए। इस दिन विशेष रूप से पीले रंग के वस्त्रों का दान शुभ फल देने वाला होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वस्त्र दान से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और उसे पुण्य की प्राप्ति होती है।

तांबे के बर्तन दान करें

विभुवन संकष्टी चतुर्थी पर तांबे के बर्तन दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन तांबे से बनी चीजों का दान करना शुभ फल देने वाला होता है। यदि आप जीवन में धन-धान्य की बढ़ोत्तरी चाहते हैं, तो आपको आज के दिन जरूरतमंदों को तांबे से बने बर्तन दान करने चाहिए।

गौ सेवा करें

आज के दिन दान के साथ-साथ यदि संभव हो तो गौ सेवा अवश्य करनी चाहिए। गाय को हरा चारा, गुड़ या रोटी खिलाना अत्यंत पुण्यदायक माना गया है। हिंदू धर्म में गाय को मातृ स्वरूप माना गया है और उसकी सेवा को कई धार्मिक अनुष्ठानों के समान फलदायी बताया गया है। गौ सेवा से भगवान गणेश के साथ-साथ सभी देवी-दवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article