अध्यात्म

9 अक्टूबर से खुलेगा इन 5 राशियों का नसीब, शुक्र करेंगे कन्या में प्रवेश

Shukra Gochar 2025: आगामी 9 अक्टूबर से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। दरअसल इस दिन शुक्र ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कन्या राशि में शुक्र ग्रह नीच अवस्था में होते हैं, लेकिन इसके बाद भी यह गोचर कुछ राशि वालों को मालामाल कर देगा। इन राशि वालों को इस गोचर से भारी लाभ होने की संभावनाएं हैं। आइए जानते हैं कि वे लकी राशियां कौन सी हैं?

Image

Pic Credit- Canva

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, प्रेम, वैभव, ऐश्वर्य और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। यह ग्रह विवाह, रिश्तों और रचनात्मकता को भी प्रभावित करता है। 9 अक्टूबर 2025 की सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इस कारण कन्या राशि में शुक्र नीच अवस्था में होते हैं। इसके चलते यहां इनकी शक्ति कुछ कमजोर हो जाती है। इसके बाद भी यह गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा।

कन्या राशि में शुक्र का गोचर 9 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक रहेंगे। कन्या शुक्र की नीच राशि है, इस दौरान भौतिक सुखों, प्रेम और विलासिता से संबंधित मामलों में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। हालांकि, शुक्र की यह स्थिति विश्लेषणात्मक और व्यवहारिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देती है, जिससे कुछ राशियों को करियर, व्यापार और रिश्तों में लाभ मिलेगा। यह गोचर विशेष रूप से उन लोगों के लिए शुभ रहेगा जो आर्ट, ब्यूटी, डिजाइन या फाइनेंस की फील्ड से जुड़े हैं। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर चतुर्थ भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव सुख, माता और संपत्ति से संबंधित है। यह गोचर आपके लिए आर्थिक और सामाजिक लाभ लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके कम्युनिकेशन स्किल और नेटवर्किंग से नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में साझेदारियां लाभकारी रहेंगी और निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। परिवार और दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। लव रिलेशनशिप में मधुरता आएगी और नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से मानसिक और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होगी।

उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और 'ॐ शुं शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर तृतीय भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव पराक्रम, संचार और छोटी यात्राओं का होता है। यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी क्रिएटिविटी और कम्युनिकेशन स्किल की प्रशंसा होगी, जिससे नई जिम्मेदारियां या प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। व्यापारियों को नए ऑर्डर या पार्टनशिप्स प्राप्त होंगी, जो आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगी। इस दौरान आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार होगा और परिवार या दोस्तों से सहयोग मिलेगा। बेरोजगार लोगों के लिए नौकरी के नए अवसर बनेंगे। लव रिलेशनशिप में मधुरता बढ़ेगी और छोटी यात्राएं सुखद रहेंगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मानसिक शांति और ऊर्जा में वृद्धि होगी।

उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लग्न भाव में होगा। यह भाव आपकी पर्सनैलिटी और सेल्फ कॉन्फिडेंस को प्रभावित करता है। यह गोचर आपके लिए लकी साबित होगा। आपकी आकर्षण शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे सोशल और पर्सनल लाइफ में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी और प्रमोशन या बोनस के योग बनेंगे। आर्थिक रूप से नए स्रोतों से धन लाभ होगा। इस दौरान इंवेस्टमेंट या सट्टा बाजार से लाभ होने की भी उम्मीद है। परिवार का सहयोग मिलेगा और लव रिलेशनशिप्स में मिठास आएगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान रहेंगे, लेकिन खान-पान का ध्यान रखें।

उपाय: शुक्रवार को सफेद फूलों की माला माता लक्ष्मी को अर्पित करें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आपके 12वें भाव में होगा, जो विदेश, व्यय और आध्यात्मिकता से संबंधित है। यह गोचर तुला राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा। जो विदेश से संबंधित कार्यों या व्यापार में लगे हैं, उनको भारी लाभ की उम्मीद है। इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ जैसे पुराना निवेश या रुका हुआ पैसा वापस मिलना आदि हो सकता है, । व्यापारियों के लिए नए प्रोजेक्ट्स या पार्टनरशिप्स लाभकारी रहेंगी। लव रिलेशनशिप्स में गहराई आएगी और दांपत्य जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाएं।

उपाय: शुक्रवार को किसी गरीब को सफेद वस्त्र दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर एकादश भाव को प्रभाविक करेगा। यह भाव आय और लाभ का है। यह गोचर आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत खुलेंगे। इस दौरान इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, शेयर बाजार या सट्टा से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। प्रेम और मित्रता के मामलों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। परिवार के साथ समय बिताने से सुख-शांति बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिए संतुलित दिनचर्या बनाए रखें।

उपाय: शुक्रवार को गाय को सफेद आटे की रोटी खिलाएं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article