अध्यात्म

2023 तक राहु की 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, करियर में मिलेगी शानदार सफलता

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 09:29 AM IST

Rahu Transit 2023: राहु व्यक्ति की कुंडली के जिस भाव में स्थित होता है वैसा ही फल देता है। यदि शुभ भाव में स्थित है तो सकारात्मक फल देता है और यदि अशुभ भाव में स्थित है तो नकारात्मक फल प्रदान करता है।

Image

राहु ग्रह इस समय मेष राशि में गोचर कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राहु इस समय मेष राशि में गोचर कर रहा है। 30 अक्टूबर 2023 तक ये इसी राशि में रहेगा।
  • राहु इसके बाद गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जायेगा।
  • राहु हमेशा वक्री चाल ही चलता है। यानी ये हमेशा अपनी पिछली राशि में गोचर करता है।

राहु ग्रह को नौ ग्रहों में से एक माना जाता है। लेकिन अन्य ग्रहों की तरह इसका कोई भौतिक स्वरूप नहीं होता है। लेकिन धार्मिक दृष्टिकोण से इस ग्रह का विशेष महत्व माना जाता है। राहु को भ्रम का ग्रह कहा जाता है। ये धुंधली दृष्टि, झूठी आशाएं और अंधविश्वास लाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु एक प्रभावशाली ग्रह है ये जिस भी ग्रह के साथ युति करता है उसके जैसा ही व्यवहार करने लगता है। अच्छे ग्रहों के प्रभाव में आने पर अच्छे परिणाम देता है और बुरे ग्रहों के प्रभाव में आकर बुरे। राहु इस समय मेष राशि में गोचर कर रहा है और इस राशि में ये 30 अक्टूबर 2023 तक रहने वाला है। जानिए इस दौरान राहु किन राशियों को शुभ फल देगा।

मेष- राहु के मेष राशि में गोचर करने का समय मेष वालों के लिए काफी शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपको धन लाभ के कई योग बनेंगे। आय में अच्छी वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापारियों को जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी। काम के चलते की गई यात्रा से अच्छा धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

कर्क- इस राशि वालों के लिए भी ये गोचर शानदार साबित होने वाला है। नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं। अगर आप नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो ये समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। 2023 में राहु की आप पर विशेष कृपा रहेगी।

मीन- राहु आपको अचानक से धन लाभ देने का योग बनाएगा। करियर में सफलता मिलेगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। निवेश के लिए समय उत्तम है। परिवार वालों का हर काम में साथ मिलेगा। बिजनेस में आप खूब तरक्की हासिल करेंगे।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article