अध्यात्म

Vastu Tips: औषधीय गुणों से भरपूर होती है तुलसी, जान लें इससे जुड़े वास्तु नियम

Vastu Tips: तुलसी का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। तुलसी के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी मानी जाती है। तुलसी में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। तुलसी का केवल धार्मिक ही महत्व नहीं है अपितु तुलसी का औषिधि के रूप में भी बहुत महत्व है। आइए जानते हैं तुलसी से जुड़े वास्तु नियम।

Image

Tulsi Vastu Tips

Vastu Tips: तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। घर के आंगन में तुलसी रखना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी रहती है वहां हमेशा सौभाग्य और समृद्धि बनी रहती है। इसके अतिरिक्त तुलसी का प्रयोग सभी प्रकार की पूजा-अर्चना में किया जाता है। तुलसी का प्रयोग अक्सर भगवान विष्णु की पूजा में किया जाता है। राम तुलसी और शमा तुलसी आमतौर पर घरों में पाई जाती हैं। आइए जानते हैं तुलसी से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में।

तुलसी से जुड़े नियम

तुलसी के औषधीय प्रयोग बहुत ज्यादा है

तुलसी का पत्ता रोग प्रतिरोधक पावर यानी इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। तुलसीदल रविवार व मंगलवार छोड़कर नित्य सेवन करें।

घर के आंगन में ही तुलसी लगाएं

फ्लैट में घर के सामने लगाएं।पहले तुलसी को प्रणाम करें। अब तुलसी का पत्ता तोड़ें। इसके बाद यह तुलसी दल भगवान कृष्ण को अर्पित की जाती है।

घर के वास्तुदोष के शमन के लिए

तुलसी ज्यादा बेहतर है घर में रामा तुलसी ही लगाना ज्यादा बेहतर होता है। रामा तुलसी लगाने से घर में सुख व समृद्धि आती है। गृह क्लेश नहीं होता।यह तुलसी इतनी सौभाग्यशाली फल देती है कि कोई इसका नित्य दर्शन करके ॐ नमो भगवते वासुदेवायः महामंत्र का जप कर ले तो कभी दरिद्रता नहीं आ सकती है।

तुलसी कृष्ण प्रिया हैं

कृष्ण को श्यामा तुलसी से बहुत प्रेम है। तुलसी को शिवलिंग के पास मत रखें। तुलसी के पत्त्ते को गंगा जल में रखकर भगवान को अर्पित करें। वही जल सुबह ग्रहण करें।

एकादशी व रविवार को तुलसी का पौधा मत लगाएं

घर मे या किसी मन्दिर परिसर में रविवार या एकादशी चाहे वो शुक्ल या कृष्ण पक्ष की हो तुलसी मत लगाएं।

शिवलिंग के पास तुलसी मत रखें।

तुलसी के पौधे का स्पर्श कभी भी शिवलिंग से मत हो। तुलसी कभी भी किसी भी कीमत पर शिवलिंग पर नहीं चढ़ना चाहिए।

सुबह शाम तुलसी पूजन

प्रतिदिन प्रातःकाल व सायंकाल गोधूलि बेला में तुलसी के नीचे दीपक अवश्य जलाएं। प्रातःकाल तुलसी पूजा करें।जल दें। वहां बैठकर श्री कृष्ण नाम का संकीर्तन करें।

छोटे बच्चे को दूध में तुलसी पत्ता पिलाएं

छोटे बच्चे को गाय के दुग्ध में तुलसी का पत्ता डालकर पिलाएं ,इससे रोगों का शमन होता है।

आंगन में तुलसी लगाएं

जब घर में बहुत ज्यादा कष्ट हो तो घर के सामने या आंगन में तुलसी के कम से कम 09 पेड़ लगाएं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article