अध्यात्म

Vastu Tips for Puja Ghar: घर के मंदिर में क्यों नहीं रखनी चाहिए माचिस, जानें वास्तु शास्त्र के नियम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 04:44 PM IST

Vastu Tips for Puja Ghar: घर में मंदिर बनाने और वहां पूजा करने के कुछ नियम होते हैं। घर के मंदिर में माचिस रखना वर्जित होता है। यदि आप भी घर के मंदिर में माचिस रखते है, तो आज से ही यह आदत छोड़ दें। जानें वास्तु शास्त्र में ऐसा क्यों कहा गया है।

Image

Vastu Tips for Puja Ghar: घर के मंदिर में क्यों नहीं रखनी चाहिए माचिस, जानें वास्तु शास्त्र के नियम

Vastu Tips for Puja Ghar: हिंदू धर्म में अधिकांश लोग दिन की शुरुआत पूजा करके ही करते हैं। ऐसे में घर में मंदिर का होना एक साधारण सी बात है। लेकिन ऐसे में घर के मंदिर से जुड़ी बातों की जानकारी रखना बेहद आवश्यक होता है। जैसे कि मंदिर में कैसी मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए, कौन-कौन सी सामग्री मंदिर में रखनी चाहिए इत्यादि। यदि आप इन सारी बातों को ध्यान में रखें, तो आपके जीवन में हमेशा खुशियां ही खुशियां रह सकती है।

इतना ही नहीं आपके घर से नकारात्मक शक्तियां हमेशा के लिए खत्म हो सकती है। कुछ लोग अक्सर भगवान की पूजा करते समय माचिस से दीप जलाकर माचिस की तीली को वहीं रख देते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपकी ऐसी आदत आपको परेशानी में डाल सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में जली हुई माचिस की तीली कभी नहीं फेंकनी चाहिए।

घर के मंदिर के लिए वास्तु टिप्स

  1. अपने घर के मंदिर में देवताओं की मूर्ति या तस्वीर हमेशा प्रसन्न मुद्रा वाली ही रखें।
  2. मंदिर में रखी तस्वीर या मूर्ति के बीच में कुछ दूरी बनाकर रखें।
  3. भगवान के रौद्र रूप वाली मूर्ति या तस्वीर भूलकर भी घर में मंदिर में ना रखें। इसे नकारात्मकता आती है।
  4. मंदिर में रखी हुई पूजा की सामग्री हमेशा सजा कर रखें।
  5. घर के मंदिर में कभी भी जली हुई काली बाती या जली हुई माचिस की तीली या मुरझाया हुआ फूल भूलकर ना रखें। इससे घर में नेगेटिविटी आती है।

इन बातों को ध्यान में रखकर आप घर और घर के मंदिर को वास्तु दोष से दूर रख सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article