अध्यात्म

दुबई के इस मंदिर में स्थापित हैं 16 हिंदू देवता, जानें दर्शन का समय और अन्य जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 10:12 AM IST

New Hindu Temple In Dubai, See Visit Timings And Booking Details: दुबई के जेबेल अली में स्थित भव्य मंदिर आज से आम जनता के लिए खुल गया है। यहां देखें आम जनता के लिए दर्शन करने का समय व बुकिंग सिस्टम के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

Image

दुबई के इस मंदिर में स्थापित हैं 16 हिंदू देवता, जानें दर्शन का समय और अन्य जानकारी

New Hindu Temple In Dubai, See Visit Timings And Booking Details: दशहरा के शुभ पर्व पर दुबई के जेबेल अली में स्थित एक नवनिर्मित भव्य हिंदू मंदिर की ग्रैंड ओपनिंग हुई। कल, 04 अक्टूबर को यह मंदिर खुल गया था लेकिन आज यह आधिकारिक तौर‌ पर जनता के लिए खोला जाएगा। इसी के साथ अब भक्तों को भी इस भावी और विशाल मंदिर के दर्शन और पूजा करने का मौका मिलेगा। उद्घाटन के समय भारतीय राजदूत संजय सुधीर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद थे। संजय सुधीर के साथ यूएई के टोलरेंस एंड कोएक्जिस्टेंस मिनिस्टर (सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री) शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए थे। खबरों के अनुसार, इस मंदिर की साॅफ्ट ओपनिंग 1 सितंबर को हुई थी, जो अब आम जनता के लिए भी खुलने वाला है। यहां देखें मंदिर से जुड़ी कुछ रोचक बातें और दर्शन के टाइमिंग समेत महत्वपूर्ण जानकारी।

इस मंदिर का है विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात के सबसे पुराने मंदिरों में से एक सिंधी गुरु दरबार मंदिर है। दुबई में बना यह नया हिंदू मंदिर इसी का विस्तार है।

New Hindu Temple In Dubai

New Hindu Temple In Dubai

लंबे समय बाद पूरा होगा भारतीयों का सपना

यूएई में रहने वाले भारतीय लंबे दशक से एक पूजा स्थल का सपना देख रहे थे। अब इन सभी भारतीयों का सपना पूरा होने जा रहा है। खबरों के अनुसार, इस विशाल मंदिर की नीव फरवरी 2020 में रखी गई थी।

इस दिन से भक्त कर पाएंगे दर्शन

5 अक्टूबर यानी आज से भक्तों के लिए इस मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। दशहरा के शुभ पर्व पर आम जनता के लिए यह मंदिर खुलने वाला है।

Grand Opening Of Hindu Temple In Dubai

Grand Opening Of Hindu Temple In Dubai

16 देवता किए गए हैं स्थापित

इस आलीशान और भव्य हिंदू मंदिर में 16 देवताओं को स्थापित किया गया है। भक्तों के साथ विजिटर्स भी इस मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। 16 हिंदू देवताओं के साथ यहां गुरु ग्रंथ साहिब भी हैं।

1 सितंबर को हुआ था उद्घाटन

इस हिंदू मंदिर का उद्घाटन इस वर्ष 1 सितंबर को किया गया था। उद्घाटन के दौरान तकरीबन हजार से ज्यादा लोगों को अंदर से यह मंदिर देखने का मौका मिला था जिसे सफेद संगमरमर से बनाया गया है।

Hindu Temple In Dubai

Hindu Temple In Dubai

खूबसूरत कारीगरी

बाकी हिंदू मंदिर की तरह इस मंदिर के स्तंभों में भी खूबसूरत कारीगरी की गई है। मंदिर के आगे वाले हिस्से में अरबी और हिंदू ज्योमेट्री डिजाइंस बनाए गए हैं। परंपरा के अनुसार, इस मंदिर में भी घंटियां लगाई गई हैं।

दिन में इतने लोग कर सकते हैं दर्शन

इस मंदिर का प्रांगण बहुत बड़ा है जहां एक साथ हजारों लोग मौजूद रह सकते हैं। दिन में तकरीबन 1000 से 1200 लोग आराम से इस मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

क्या है दर्शन करने का समय, जानें बुकिंग डीटेल्स

इस हिंदू मंदिर के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, दुबई में स्थित यह हिंदू मंदिर सुबह 6:30 बजे से रात के 8:00 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। दर्शन करने के लिए वेबसाइट पर क्यूआर-कोड बेस्ड अप्वाइंटमेंट बुकिंग सिस्टम के जरिए भक्त अपनी‌ विजिट बुक कर सकते ह

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article