अध्यात्म

Vastu Tips: इस फूल को चढ़ाने से देवता होते हैं प्रसन्न, बंद किस्मत के खुलते हैं ताले

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर चीजों के लिए कुछ ना कुछ वास्तु नियम बताये गए हैं। वास्तु के नियम के अनुसार कार्य करना शुभ होता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे बहुत से पेड़ पौधों और फूलों के बार में बताया गया जिनको बेहद ही शुभ माना गया है। आइए जानते हैं किस फूल को देवता पर चढ़ाना बेहद ही शुभ फल देने वाला हो सकता है।

Image

Genda Flower Vastu Tips

Photo : iStock

Vastu Tips: हिंदू धर्म में हर देवी- देवता की पूजा के लिए अलग- अलग नियम बताये गए हैं। पुष्प अर्पित करने को लेकर वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताये गए हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि सच्चे मन से किसी भी देवी- देवता को पूजा जाए तो उनकी कृपा सदैव साधक पर बनी रहती है। कुछ ऐसे खास फूल होते हैं जो देवताओं को बेहद ही पसंद होते हैं। भारत में अनेक प्रकार के फूल पाए जाते हैं। शास्त्र में देवताओं को फूल अर्पित करने का भी विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि पूजा के समय देवताओं को गेंदा का फूल चढ़ाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। गेंदा का फूल देवताओं को बेहद ही प्रिय है। आइए जानते हैं किस देवता को कौन से रंग का गेंदा फूल चढ़ना चाहिए।

विष्णु जी की पूजा के समय

भगवान विष्णु या माता लक्ष्मी की पूजा के समय साधक को पीले रंग का गेंदा फूल अर्पित करना चाहिए। पीला रंग भगवान विष्णु को बेहद ही प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि विष्णु जी को पीला गेंदा फूल चढ़ाने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

शिव की पूजा के समय

भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के समय हल्के पीले रंग के गेंदा फूल का प्रयोग करें । इस रंग का पुष्प चढ़ाने से साधक को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि शिव जी को ये फूल अर्पित करने से साधक पर शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है।

गेणश और हनुमान जी की पूजा के समय

भगवान गणेश और हनुमान जी की पूजा के समय लाल या मैरून रंग के गेंदा फूल का प्रयोग करें। ये फूल इन देवताओं को चढ़ाने से देवता प्रसन्न होते हैं और साधक के भंडार भरते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article