Vastu Tips For Kitchen: हम सभी के घर में किचन का बहुत महत्व होता है, क्योंकि हम सभी भोजन बनाने से लेकर खाना खाने तक इसका उपयोग करते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर का किचन यदि सही दिशा में है तो घर में सकारात्मकता आती है और परिवार में तरक्की होती है। वहीं, यदि घर का किचन यदि गलत दिशा में होता है तो घर में वास्तु दोष लगता है और परिवार की तरक्की रुक जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं जिस हिसाब से यदि आप घर का किचन रखते हैं तो आपके घर में वास्तु दोष नहीं लगेगा और आपके घर की खूब तरक्की होगी। आइए जानते हैं इन वास्तु टिप्स के बारे में।
रसोई हर घर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, क्योंकि हम खाना बनाने और अपना दैनिक भोजन तैयार करने के लिए जगह का उपयोग करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए घर के उपयुक्त स्थान पर स्थित होना आवश्यक है। वास्तु दिशानिर्देशों का पालन करने से घरों में अच्छा स्वास्थ्य और सकारात्मकता सुनिश्चित होती है। यहां कुछ वास्तु टिप्स दिए गए हैं जिनका उपयोग घर में किचन करते समय किया जा सकता है।
Vastu Tips For Kitchen in Hindi
1. इस दिशा में रखें घर का किचनऐसी मान्यता है दक्षिण पूर्व दिशा में अग्नि देवता का स्थान है! इसलिए वास्तुर के हिसाब से घर का किचन दक्षिण पूर्व दिशा में होनी चाहिए। यदि आप दक्षिण पूर्व दिशा में किचन नहीं बना सकते हैं तो पश्चिम दिशा में बना सकते हैं। किचन कभी भी उत्तर पूर्व और दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं बनाना चाहिए क्योंकि इससे पारिवारिक कलह उत्पन्न हो सकती है।
2. ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का होता है वास
घर के किचन में गैस चूल्हा, स्टोप, माइक्रोवेव आग से संबंधित उपकरणों को रसोई घर के उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
3. गलती से भी इस दिशा में नहीं रखें स्टोव
घर के किचन में वाश बेसिन और खाना पकाने के उपकरण गैस और स्टोप को एक दिशा में नहीं रखना चाहिए. क्योंकि दोनों एक दूसरे के विपरीत हैं और हमेशा एक दूसरे से संघर्ष करते रहते है। किचन में वाश बेसिन और गैस स्टोप एक दिशा में रखने से इसक नकारात्मक प्रभाव परिवार में पड़ता है।
4. उत्तर में होना चाहिए वाश बेसिन
घर के किचन में वाश बेसिन और पानी के पाइप ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के व्यक्तियों का स्वास्थ उत्तम रहता है।
5. इस दिशा में रखें फ्रिज
घर के किचन में फ्रिज इस हिसाब से रखना चाहिए उसका मुहं दक्षिण या पश्चिम दिशा में हो। ऐसा करने से परिवार में शातिपूर्ण माहौल रहता है। साथ ही घर के लोगों को हर कार्यों में सफलता मिलती है।
6. इस मामले में शुभ होती है दक्षिण-पश्चिम दिशा
घर के किचन में खाने पीने की वस्तुओं को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि बरकरार रहती है।
7. खिड़की का है यह महत्व
घर में किचन बनवाते समय इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए कि उसमें खिड़कियां हो। किचन में खिड़की से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है।
8. रंगों का भी रखें ध्यान
घर के किचन चमकदार रंग जैसे लाल, पीला और नारंगी रंग का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
