अध्यात्म

Mirror Vastu Tips: फ्लैट में आइने लगाने में अक्सर होते हैं ये वास्तु दोष, जानें गुड लक के लिए कहां लगाएं दर्पण

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 21, 2022, 10:49 AM IST

Vastu Vastu Tips For Mirror: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में गलत दिशा में दर्पण लगाने से न केवल व्यक्ति के उपर बुरा असर पड़ता हैं,बल्कि कई तरह की नकारात्मक शक्तियों का भी संचार भी होने लगता हैं। जानें घर में दर्पण लगाते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान।

Image

Mirror Vastu Tips: फ्लैट में आइने लगाने में अक्सर होते हैं ये वास्तु दोष, जानें गुड लक के लिए कहां लगाएं दर्पण

Vastu Vastu Tips For Mirror: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखने वाली हर चीजों का शुभ और अशुभ प्रभाव व्यक्ति के ऊपर पड़ता है। घर में दर्पण लगाने के भी उनके खास तरीके होते है। यदि आप उनके बताएं गए नियमों के तहत घर में दर्पण को लगाएं, तो आपके ऊपर इसका शुभ प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन गलत दिशा में दर्पण लगाने से ना केवल जीवन में परेशानियां आ सकती हैं, बल्कि घर में नकारात्मक शक्तियों का भी संचार बढ़ सकता है। तो आइए आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दर्पण लगाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसे बताते हैं।

Vastu Tips for Mirror placement

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दर्पण कभी भी पश्चिम या दक्षिण दिशा की दीवार पर नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में लगे दर्पण में खुद को देखने पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। यहां तक कि घर में कलह की समस्या भी बढ़ सकती है।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार दर्पण हमेशा पूर्वी या फिर उत्तर दिशा की ओर लगाना चाहिए। इस दिशा में दर्पण लगाने से घर में खुशियां आती है।

3. वास्तु के अनुसार घर में कभी भी टूटा हुआ दर्पण नहीं रखना चाहिए। ऐसे दर्पण को रखने से नकारात्मक शक्ति का संचार होता है।

4. दर्पण को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार गंदा दर्पण रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है।

5. यदि आपके बेडरूम में दर्पण लगाने की सही दिशा न हो, तो रात के समय उस पर कपड़ा डाल दें। ऐसा करने से इसका बुरा प्रभाव कम पड़ता है।

6. बाथरूम में दर्पण कभी भी दरवाजे के सामने ना रखें। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है।

7. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दर्पण कभी भी एक दूसरे के सामने ना लगाएं। ऐसा करने से घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है।

8. घर में कभी भी नुकीला दर्पण ना लगाएं। वास्तु शास्त्र में ऐसा दर्पण अशुभ माना जाता है।

9. वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में दर्पण लगाना शुभ नहीं माना जाता है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

End of Article